Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में प्रशासन ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च, कहा विधि व्यवस्था बिगाड़ने के लिए सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाया जाता है तो सूचना अविलंब प्रशासन को दें

On: April 17, 2024 10:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददात
चतरा। उपायुक्त रमेश घोलप एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय के नेतृत्व में बुधवार को जिला मुख्यालय में प्रशान द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान आम लोगों को अफवाह एवं सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचने हेतु पूरे जिले वासियों को जागरूक किया गया। साथ ही असामाजिक तत्वों द्वारा सांप्रदायिक भावना को भड़काने वाले से भी निपटने हेतु पुरी तैयारी से अवगत फ्लैग मार्च कर कराया गया। मार्च उपायुक्त आवास से प्रारंभ हुआ जो जतराहीबाग, केसरी चौक, पुराना पेट्रोल पंप, मारवाड़ी मोहल्ला, मेन रोड, काली मंदिर एवं पोस्ट ऑफिस चौक तक किया गया। आम जन से अपील किया गया कि सोशल मीडिया पर फैल रहे अफवाह पर ध्यान नहीं दें, अगर किसी भी व्यक्ति द्वारा सांप्रदायिक भावना को भड़काने के उद्देश्य से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया जाता है तो उसकी सूचना अविलंब जिला प्रशासन को दें। इस दौरान उपायुक्त ने कहा की शांतिपूर्वक चतरा में मंगला जुलूस निकालकर अखाड़ा के प्रतिनिधियों के साथ शहरवासियों ने एक बेहतर संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि पर्व में किसी भी तरह का व्यवधान न हो इसे लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने पूरी तरह तैयारी कर रखी है। शहर के संवेदनशील इलाकों को चिन्हित करने के साथ जुलूस के निर्धारित रूट में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा के साथशहर के विभिन्न क्षेत्रों की नियमित ड्रोन से निगरानी की भी व्यवस्था की गई है। चिन्हीत शहर के विभिन्न चौक-चौराहों में दंडाधिकारी के साथ पुसि कर्मियों की भी तैनाती की गई है। उन्होंने शहरवासियों के साथ अखाड़ा प्रतिनिधियों से शांतिपूर्वक सरकारी निर्देशों का अनुपालन करते हुए पर्व मनाने की अपील की है। वहीं एसपी श्री पांडेय ने कहा है कि रामनवमी शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर चतरा पुलिस पूरी तरह तैयार है। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों के साथ मेंन रोड में पुलिस विभाग के द्वारा ईको कंपनी के साथ आईआरबी और बड़े पैमाने पर जिला बल के जवानों की तैनाती की गई है। उन्होंने आम लोगों से किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। फ्लैग मार्च में डीडीसी पवन कुमार मंडल, एसी अरविंद कुमार, एसडीओ सुरेंद्र उरांव, डीएसओ मनिंद्र भगत, एनडीसी विजय दास, एसडीपीओ संदीप सुमन, थाना प्रभारी विपिन कुमार समेत संबंधित शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

28 दिनों से लापता दिव्यांग किशोरी का शव बरामद, कई सवालों के घेरे में मामला

*बचपन प्ले स्कूल में धूमधाम से मना वसंत पंचमी उत्सव, बच्चों का हुआ ‘विद्यारंभ संस्कार’*

अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, 20.5 किलो अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की मॉक ड्रिल, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

उग्रवाद के नाम पर दहशत फैलाने की कोशिश, पुलिस के लिए चुनौती

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित

श्रद्धा और उल्लास के साथ सरस्वती पूजा, शिक्षण संस्थानों में भक्तिमय माहौल

सरस्वती पूजा को लेकर सिमरिया व पत्थलगड़ा में पुलिस का फ्लैग मार्च

हर्षाेल्लास के साथ हुई सरस्वती पूजा, सीओ व थाना प्रभारी ने किया पंडालों का निरीक्षण

बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

जिप उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत, पूजा पंडालों का किया भ्रमण

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

Leave a Comment