न्यूज स्केल संवाददाता
हंटरगंज(चतरा)। राज्य के श्रम मंत्री सत्यानन्द भोगता रविवार को एक दिवसीय दौरे पर हंटरगंज प्रखंड पहुंचे। इस दौरान मंत्री श्री भोगता हंटरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित मैदान में आयोजित डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मंत्री श्री भोगता ने डॉ. अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात मंत्री ने समारोह में डॉ. अम्बेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालाते हुए कहा कि बाबा साहब की जयंती का दिन हमें उनके असाधारण योगदान की याद दिलाने के साथ समानता एवं सामाजिक न्याय के लिए हमारी निरंतर यात्रा पर विचार करने का अवसर प्रदान करता है। इस दिन को उत्सव के रूप में मनाना समानता एवं सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाना है। उक्त कार्यक्रम में जिप अध्यक्ष ममता कुमारी, मंत्री प्रतिनिधि देवलाल यादव, राजद जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष चंद्रदेव यादव समेत कई गणमान्य शामिल थे।
डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोहराज्य में शामिल हुए राज्य के श्रम मंत्री सत्यानन्द भोगता

By newsscale
On: April 14, 2024 11:00 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 789437
Total views : 2484417