सिमरिया (चतरा):-सिमरिया प्रखंड के सबानो गांव में आयोजित रुद्र महायज्ञ में वृंदावन से पधारी देवी गौरी प्रिया के कथा सुन्ने भारी भीड़ उमड़ रही है। उनके सुमधुर भजन संकीर्तन में लोग झूम रहे हैं और भागवत कथा का रसपान कर रहे हैं। बीते रात कथा वाचिका ने भगवान कृष्ण की लीलाओं का सरस वर्णन कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने नवरात्र के महत्व और देवी पूजन को अत्यंत फलदाई बताया। उन्होंने कहा कि जहां यज्ञ का आयोजन होता है वहां चौंतीस कोटि देवता निवास करते हैं। यज्ञ में कलश स्थापना के बाद अग्नि प्रवेश कराया जा चुका है। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार से संपूर्ण गांव गूंज रहा है। यज्ञ मंडप की परिक्रमा और माथा टेकने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है। यज्ञ को लेकर मीना बाजार भी लगाया गया है, जिसका महिलाएं और बच्चे जमकर आनंद उठा रहे हैं। यज्ञ को लेकर सड़कों पर आकर्षक तोरण द्वार लगाए गए हैं और संपूर्ण गांव को भगवा ध्वज से पाट दिया गया है। यज्ञ के संचालन में यज्ञ समिति के साथ संपूर्ण गांव जुटा हुआ है। यज्ञ मंडप से उठने वाली निरंतर मंत्रोच्चार और शंख-घंट की ध्वनि से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। संध्याकालीन महा आरती में भी श्रद्धालुओं के भारी भीड़ जुट रही है।
---Advertisement---
और पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लोहरदगा में जल महोत्सव पखवाड़ा का जिला स्तरीय शुभारंभ, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कूडू में जेएसएलपीएस के तहत भव्य कार्यक्रम, 250 से अधिक दिदियों ने लिया भाग

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं के योगदान और नेतृत्व क्षमता को किया गया सम्मानित



















Total Users : 835627
Total views : 2546880