Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शांति एवं आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हुआ ईद का त्यौहार, मस्जिदों में सामूहिक रूप से पढ़ी गई ईद की नमाज

On: April 12, 2024 11:44 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददात
चतरा/प्रतापपुर/पत्थलगड़ा/गिद्धौर/टंडवा:
एक महीना तक रोज रखे जाने और रमजान के बाद बुधवार शाम चांद दिखने के साथ ही गुरुवार को जिला मुख्यालय के साथ इटखोरी, गिद्धौर, मयूरहंड, पत्थलगड़ा, टंडवा, सिमरिया व प्रतापपुर आदि प्रखंडों में आपसी प्रेम, उल्लास और भाईचारे के साथ ईद मनाई गई। मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज के बाद एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी गई। प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय जामा मस्जिद व कुकुरमन मस्जिद में सुबह 8 00 बजे और गजवा मस्जिद में लगभग 7ः45 पर चन्द्रीकला मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई। गजवा निवासी ताबिश खान ने बताया कि ईद का त्यौहार हम सभी मुस्लिम भाइयों का सबसे बड़ा त्यौहार है। इस त्यौहार में एक महीने तक कठिन तपस्या के साथ 30 रोजा रखने के बाद चांद का दीदार हुआ और इसे हम लोग ईद के रूप में आज मना रहे हैं। इस त्यौहार में सारे गिले शिकवे भूलकर एक दूसरे से गले मिलते हैं और सेवइयां खाने और खिलाने का दौर चलता है। चन्द्री पंचायत के जितेंद्र सार्थक ने भी पंचायत सहित पूरे प्रखंड के मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी। पत्थलगड़ा प्रखंड क्षेत्र के बरवाडीह, नावाडीह, डमोल, नोनगांव व सिंघानी के मस्जिदों में गुरुवार को सामूहिक रूप से ईद उल फितर की नमाज अदा हुई। सभी मुस्लिम धर्मावलंबियों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, साथ ही सभी ने मुल्क की तरक्की और शांति के लिए दुआएं मांगी। इस अवसर पर क्षेत्र के जिप सदस्य राम सेवक दांगी, बरवाडीह मुखिया संदीप सुमन उर्फ महेश दांगी, जितेंद्र तिवारी सहित कई समाजसेवियों ने मिलकर ईद की शुभकामनाएं दी। मौलाना महफूज रहमान ने कहा कि ईद का यह त्यौहार प्यार मोहब्बत और अल्लाह से अपना रिश्ता जोड़ने का त्यौहार है, जो हमेशा शांति का पैगाम देती है। वहीं गिद्धौर प्रखंड के बरटा, सलिमपुर, किरकिरा, गागंपुर सिंदवारी खुर्द, तरी, घटेरी, बांय जैसे गांव में निवास करने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद-उल-फितर का पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया। बच्चों में ईद को लेकर काफी उत्साह देखा गया। यह पर्व त्याग, धैर्य और भाईचारा को मजबूत करता है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता क्षेत्र में भ्रमण करते रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

एसआईटी ने बच्चा चोरी के अंतरराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश, 15 आरोपी गिरफ्तार, 12 बच्चे बरामद

भीषण सड़क हादसा: ओरसा घाटी में पलटी रिजर्व बस, 6 की मौत की आशंका, 30 से अधिक घायल

मंदिर प्रांगण में विहिप–बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार व धर्म रक्षा निधि पर मंथन

अखिल भारतीय तैलीक साहू समाज की प्रखंड स्तरीय बैठक, पदाधिकारियों का चयन

क्षत्रिय गौरव एकता मिलन समारोह आयोजित, रांची रैली को लेकर बनी रणनीति

आंगनबाड़ी केंद्र मरम्मत में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों का प्रदर्शन

मनरेगा संविदा नियुक्ति परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, 34 पदों के लिए 265 अभ्यर्थी हुए शामिल

आपसी विवाद के दौरान हमला करने आए दो अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्व थाना प्रभारी अरबिंद सिंह को भावभीनी विदाई, छलक पड़े ग्रामीणों के साथ आंसू

उपायुक्त डॉ. ताराचंद के नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी

28वें कॉमनवेल्थ स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस में सांसद सुखदेव भगत की अहम भूमिका

अनियंत्रित बोलेरो ने दुकान में मारी टक्कर, एक की मौत

Leave a Comment