न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगड़ा(चतरा)। जिले के पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नोनगांव नदी से मंगलवार को अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त किया। थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की नोनगांव नदी से अवैध बालू खनन कर ट्रैक्टर ढ़ोया जा रहा है। सूचना का सत्यापन करते हुए एसआइ अरविंद कुमार रविदास के नेतृत्व में छापेमारी करने नदी पहुंची तो पुलिस को देख ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़ भागने में सफल रहा। वहीं ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। मामले को प्रार्थमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
नोनगांव नदी से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

By newsscale
On: April 9, 2024 11:12 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 789441
Total views : 2484421