* गुमला डीएवी पब्लिक स्कूल में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में विजई प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया*

Ajay Sharma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

झारखण्ड /गुमला–डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला में आज ब्रह्माकुमारी संस्थान के द्वारा आयोजित जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ रामाकांत साहू और ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सदस्य उपस्थित थे। सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य महोदय ने सभी आगंतुक अतिथियों को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया । उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ईश्वरीय ब्रह्म कुमारी संस्था के माध्यम से छात्रों के बीच आध्यात्मिक और मानसिक चेतना को जागृत करने के लिए जो ज्ञान प्रदान किया जा रहा वह अत्यंत सराहनीय है।एक मजबूत राष्ट्र की संकल्पना तभी संभव है जब देश का हर युवा शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त हो और ईश्वरीय ब्रह्म कुमारी संस्था के द्वारा यह पुनीत कार्य बहुत ही सकारात्मक के साथ किया जा रहा है।आज मनुष्य के विकास के मार्ग में सबसे बड़ी बाधा मानसिक तनाव है। जिसकी सबसे बड़ी वजह मोबाइल फोन है । इसने बच्चों की तार्किकता और सृजनशीलता को प्रभावित किया है। और ध्यान तथा योग के द्वारा ही इस विकार को दूर करके बच्चों की सृजनात्मक को बढ़ाया जा सकता है। इस अवसर पर ईश्वरीय ब्रह्म कुमारी संस्था के द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला की सातवीं कक्षा की छात्रा राधिका कुमारी को जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया और सातवीं कक्षा की छात्रा नीतीश्री बघेल को तृतीय स्थान प्राप्त करने हेतु मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मिथिलेश कुमार दुबे, संजुक्ता खटुआ , शांतनु कुमार पटनायक एवं सभी शिक्षक और छात्र छात्राएं उपस्थित थी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *