झारखण्ड/गुमला -छात्र कल्याण निदेशक के तत्वाधान पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय हैंडबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 6 अप्रैल से 9 अप्रैल तक बिहार के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा जिले में होनी है जिसमे रांची विश्वविद्यालय की टीम पहली बार भाग ले रही है वही टीम में कार्तिक उरांव विश्वविद्यालय और स्पोर्ट्स अकादमी के सभी खिलाड़ी का चयन बीते कुछ महीने पहले बैजनाथ ( बी. एन ) जालान सिसई में चयन ट्रायल में हुआ था । जिसमें गुमला जिला से आठ खिलाड़ियों का चयन हुआ है जिसमे कार्तिक उरांव विश्वविद्यालय से खिलाड़ी के रूप में रवि , अनीश , नीरज , प्रवीण , विजय , सद्दाम , दीपक वही बी.एन जालान से खिलाड़ी शामिल है । जब की टीम रांची जंक्शन से रवाना होनी है मगर खेल को ले के गुमला वासी में एक अनोखी चमक और खिलाडियों की बधाई देने प्रसंशा करने में पीछे नहीं हटती जिसका सबूत स्पोर्ट्स अकादमी के निदेशक माननीय सैयद जुन्नू रैन जी है जो टीम को रवाना करने के लिए सभी खिलाड़ी को मिठाई खिला कर और सभी को माला पहना कर रवाना किया साथ ही उन्होंने पत्रकार भाईयो से कहा की सभी खिलाड़ियों के लिए गर्व की बात है की कार्तिक उरांव विश्वविद्यालय और रांची विश्वविद्यालय के तरफ से सभी अपना खेल दिखायेंगे और अपने विश्वविद्यालय का परचम लहराएंगे वही कार्तिक उरांव कॉलेज के प्रोफेसर सह समाज सेवी डॉ सतीश गुप्ता जी ने भी टीम को बधाई दी और जीत कर आने की बात कही वही प्रो• मनोज कुमार साहू जी ने कहा पूर्वी क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर जीत कर आने वही ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में जगह बनाने की बात कही साथ ही इनके वापस आने पर इनपर विशेष रूप से इनका स्वागत और सम्मानित किया जाएगा मौके पर सभी सीनियर खिलाड़ी भी मौजूद थे जिसमे विकाश साहू , अरीब आब्दीन, शशांक , संतोष , सचिन , शिवांशु , आदि खिलाड़ी मौजूद थे ।
स्पोर्ट्स अकादमी गुमला से हैंडबॉल खिलाड़ी विश्वविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए रवाना
By Ajay Sharma
On: April 4, 2024 7:40 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 789439
Total views : 2484419