न्यूज स्केल संवाददाता, भुपेंद्र पांडेय
गिद्धौऱ(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड़ मुख्यालय स्थित सिल्वर स्प्रिंग चिल्ड्रन विद्यालय में बुधवार को भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में भाजपा के चतरा लोकसभा प्रत्याशी कालीचरण सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार व संचालन प्रखंड महामंत्री मनोज कुमार कुशवाहा ने किया। बैठक भाजपा पार्टी गिद्धौर मंडल के सभी पदाधिकारी, शक्ति केंद्र, संयोजक, सह संयोजक, प्रभारी, मोर्चा के अध्यक्ष, सभी बूथ अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष के साथ बैठक हुई। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से चुनाव को लेकर जानकारी दिया। इस दौरान भाजपा के चतरा लोकसभा प्रत्याशी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अबकी बार तीसरी बार मोदी सरकार का नारा दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी होते हैं, मैं सम्पूर्ण चतरा लोकसभा क्षेत्र के जनता के सुख दुख में ततपर रहूंगा। बैठक में पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता, सिमरीया विधानसभा के लोकप्रिय नेता जीतन राम, पूर्व जिला अध्यक्ष विनय सिंह, प्रोफेसर नंदकिशोर सुलभ, उपरमुख प्रीतम यादव, लखन दांगी, विकास कुमार दांगी, राकेश साव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सिल्वर स्प्रिंग चिल्ड्रन विद्यालय में भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
WhatsApp Group
Join Now
Leave a comment








