Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

*घाघरा थाना क्षेत्र के तेंदार गांव में आंशिक रूप से विक्षिप्त ने गांव के ही एक घर में प्रवेश कर टांगी से एक की हत्या तो महिला एवं दो बच्चों को घायल किया* * दहशत में गांव वाले घेराबंदी कर विक्षिप्त को कमरे में बंद कर पुलिस को सौपा वहीं पत्रकार ने अपने वाहन से घायलों को अस्पताल लाया*

On: April 2, 2024 8:45 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झारखण्ड/गुमला-घाघरा थाना क्षेत्र के तेन्दार गांव मे आंशिक विक्षिप्त ने गांव के ही एक परिवार के घर पर किया हमला एक की मौत वही मृतक की पत्नी व दो बच्चे गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार तेन्दार ग्रामीण निवासी आंशिक विक्षिप्त छोटेलाल उरांव मंगलवार की दोपहर धीरज मुंडा का घर पहुंचा इस दौरान धीरज और घर के सभी सदस्य खाना खा कर घर के अंदर आराम कर रहे थे। इसी दौरान छोटेलाल आया और धीरज के घर का दरवाजा पीटते हुवे दरवाजा खोलने को कहा जिसके बाद धीरज ने दरवाजा खोला तो कहने लगा मुझे डर लग रहा है मुझे कही छिपा दो या कही पहुंचा दो कहते हुवे बगल में रखें टांगी उठाकर सभी पर अंधाधुंध वार करने लगा। जिसमें 42 वर्षीय धीरज मुंडा के शरीर मे कई जगहों पर वार किया जिससे धीरज की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं 40 वर्षीय पत्नी बासमती देवी, 7 वर्षीय बेटा दशरथ मुंडा व 9 वर्षीय बेटी मुक्ति कुमारी पर भी टांगी से वार किया जिससे मृतक की पत्नी व दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल है। जिसके बाद छोटेलाल टांगी लेकर गांव में घूमता रहा डर से काफी देर तक ग्रामीण उसके नजदीक नहीं सटे। अंत मे चकमा देकर ग्रामीणों ने छोटेलाल को पकड़ा और एक कमरे में बंद कर दिया। घटना की सूचना थानेदार तरुण कुमार को मिली जिसके बाद दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है। इस संबंध में थानेदार तरुण कुमार से पूछने पर उन्होंने कहा सूचना मिली कि तेन्दार में एक विक्षिप्त ने धीरज मुंडा उसकी पत्नी व दो बच्चे पर हमला कर दिया है जिससे धीरज की मौत हो गई है। जीसके बाद घटनास्थल पहुंच शव को बरामद कर लिया गया है वही ग्रामीणों के द्वारा विक्षिप्त छोटेलाल को एक कमरे में बंद कर रखा गया था जिसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

*पत्रकार गौतम कुमार साहू ने सभी घायलों को अपने निजी कार में अस्पताल पहुंचाया*
घटना की सूचना मिलने पर पत्रकार गौतम कुमार न्यूज़ संकलन के लिए घटनास्थल पहुंचे तब तक सभी घायल खून पर लटपट जमीन पर पड़े थे। सुदूरवर्ती इलाका होने के कारण घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए वाहन नहीं मिल रहा था। लगभग 1 घंटा सभी घायल घायलावस्था में पड़े थे। जिसके बाद गौतम ने अपने निजी कार में खून से लटपट तीनों घायलों को उठा कर विशुनपुर सदर अस्पताल पहुंचाया जहां तीनों का इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए गुमला रेफर कर दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

अंचल निरीक्षक ने दिया योगदान

शबरी पूजा को लेकर भुइया समाज की आवश्यक बैठक आयोजित

हायवा की चपेट में आने से मजदूर गंभीर, सड़क जाम से भारी वाहनों का परिचालन ठप

उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, कस्तुरबा विद्यालय नामांकन हेतु ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ

बलबल मेला ड्यूटी से लौट रहे आईआरबी जवान अनिल रजक का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

पांच दिनों से लापता 15 वर्षीय किशोर का शव नवरत्नपुर डैम से बरामद, गांव में मातम

श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ, भक्तिमय हुआ माहौल

विभावि इंटर कॉलेज फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, रामगढ़ और जे.जे. कॉलेज ने दर्ज की जीत

गांव में साहिवाल नस्ल के बछड़े-बछड़ियों की काफ रैली आयोजित

उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में आज पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम (22वां) आयोजित

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन छात्रवृत्ति से संबंधित आधिकारिक सूचना/नोटिस जारी

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 12वीं के छात्र-छात्राओं का स्नेह मिलन समारोह आयोजित

Leave a Comment