Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मालवीय मार्ग का वार्षिक परीक्षा परिणाम प्रकाशित…

On: April 4, 2024 1:15 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

परीक्षाफल भैया बहनों की शैक्षणिक विकास का दर्पण होता है- कुणाल जी

हर बच्चों को मोबाइल से ज्यादा शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए: हर्ष अजमेर

हजारीबाग: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मालवीय मार्ग,वार्षिक परीक्षा परिणाम प्रकाशित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ,झारखंड प्रांत के शारीरिक प्रमुख कुणाल जी,विद्यालय प्रबंधन समिति के माननीय सचिव ज्ञानचंद मेहता जी ,सदस्य शैलेश चंद्रवंशी, बबीता देवी,रिचा प्रिया सिन्हा, तथा प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने सयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन एवम भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।मौके पर युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा की गरिमामय उपस्थिति रही, अतिथि परिचय एवं मंच संचालन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य मनोज कुमार पांडे ने किया, आगत अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र प्रदान कर किया गया, इस अवसर पर सचिव महोदय ने अभिभावकों को आशीर्वचन में कहा कि बच्चों का परीक्षा के माध्यम से शैक्षणिक विकास का आकलन किया जाता है। कम अंक लाने वाले बच्चे भी आगे चलकर अच्छा परिणाम देते हैं। इसके लिए अभिभावकों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है बल्कि आवश्यकता है बच्चों का उत्साहवर्धन करने की।इस अवसर पर अपने आशीर्वचन में कुणाल जी, प्रांतीय शारीरिक प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ,झारखंड ने अपने आशीर्वचन में कहा कि परीक्षाफल भैया बहनों की शैक्षणिक विकास का दर्पण होता है, परीक्षा फल बच्चों से अधिक उनके माता-पिता के लिए हर्ष का विषय होता है। इस परीक्षा फल से माता-पिता अपने बच्चों के वर्ष भर के शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन करते हैं, अभिभावक अपने बच्चों पर परीक्षा फल के लिए जितना श्रम करते हैं परिणाम उसी के अनुरूप मिलता है। मौके पर हर्ष अजमेरा ने बच्चों को आशीष आशीर्वाद देते हुए कहा कि परीक्षा परिणाम मे जो भी अंक आता है, वो हमें आगे के लिए अग्रेषित करता है हर बच्चों को मोबाइल से ज्यादा शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। हमें जीवन में शिक्षा ही समाज में पहचान दिलाती है। मोबाइल देखने से हमें भविष्य में स्वयं तकलीफ होगी। आप सभी विद्यार्थियों को बहुत-बहुत बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं एवं भविष्य के लिए आशीर्वाद। इस अवसर पर माननीय अतिथियों के द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले तथा कक्षा में सर्वाधिक उपस्थिति प्राप्त करने वाले भैया/ बहनों को पुरस्कार प्रदान कर उत्साह वर्धन किया गया।अंत में कार्यक्रम को सफल बनाने के निमित प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लगे हुए सभी के प्रति आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु भगिनी का सराहनीय योगदान रहा। शांति मंत्र के पाठ उपरांत वार्षिक परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

28 दिनों से लापता दिव्यांग किशोरी का शव बरामद, कई सवालों के घेरे में मामला

*बचपन प्ले स्कूल में धूमधाम से मना वसंत पंचमी उत्सव, बच्चों का हुआ ‘विद्यारंभ संस्कार’*

अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, 20.5 किलो अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की मॉक ड्रिल, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

उग्रवाद के नाम पर दहशत फैलाने की कोशिश, पुलिस के लिए चुनौती

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित

श्रद्धा और उल्लास के साथ सरस्वती पूजा, शिक्षण संस्थानों में भक्तिमय माहौल

सरस्वती पूजा को लेकर सिमरिया व पत्थलगड़ा में पुलिस का फ्लैग मार्च

हर्षाेल्लास के साथ हुई सरस्वती पूजा, सीओ व थाना प्रभारी ने किया पंडालों का निरीक्षण

बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

जिप उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत, पूजा पंडालों का किया भ्रमण

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

Leave a Comment