झारखण्ड/गुमला -घाघरा चांदनी चौक स्थित स्टूडेंट बूट हाउस जूता दुकान में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने अल्वेस्टर तोड़कर नगद 6 हजार और 35 हजार के जूता और चप्पल की चोरी कर ली। इस संबंध में दुकान के संचालक पारस साहू ने सोमवार को दिन के 9 बजे बताया कि वह हर दिन की भांति रविवार की शाम अपने दुकान को बंद कर अपने घर चला गया। वही सोमवार की सुबह जब वह आया तो शटर का ताला खोला। इसके बाद शटर उठाने पर देखा कि अल्वेस्टर टूटी हुई है और सामान बिखरे पड़े हैं। उसके साथ ही गला काउंटर का ताला टूटा हुआ है ।खोलकर देखा तो 6 हजार नगद गायब था। इसके बाद इसकी सूचना घाघरा थाना को दी गई। पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच। मामले की छानबीन में जुटी हुई है। यह बता दे की पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी लगातार पेट्रोलिंग करते नजर आती है। बावजूद अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जाना पुलिस को चैलेंज के रूप में चोर द्वारा दी जा रही है।
स्टूडेंट बूट हाउस जूता दुकान का अल्बेस्टर तोड़ अज्ञात चोरों ने नगद सहित जूता चप्पल की चोरी की पुलिस टीम शुरू की छानबीन*
By Ajay Sharma
On: April 1, 2024 4:18 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 911494
Total views : 2653234