Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

राजेंद्र बहादुर पाल मृदुभाषी, न्याय मे कभी भेदभाव नहीं किये : लाल दीपक नाथ शहदेव(महासचिव अधिवक्ता संघ )

On: March 31, 2024 2:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा:  लोहरदगा जिला अधिवक्ता भवन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेन्द्र बहादुर पाल को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र बहादुर पाल ने कहा की न्याय का कार्य करते समय इंसान पदाधिकारी नहीं  रहता है बल्कि संविधान के रक्षक, गरीबों बेसहारों के प्रति न्याय करने वाला बन जाता है. कभी पक्षपात जाति, धर्म से उठा हुआ विचार न्यायिक पदाधिकारी का होना चाहिए जो मैंने किया. कभी किसी के दबाव मे अपना निर्णय नहीं किया इससे मुझे आत्मसंतुष्ठी है. उन्होंने कहा की मेरी 28वर्ष तीन महीना 15दिनों की सेवा मे किसी भी अधिवक्ता के साथ गलत व्यवहार नहीं हुआ. अधिवक्ता न्याय की कड़ी होते है. उन्होंने कहा की न्याय करना एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमे जैसे जैसे केस के अंदर घुसते जाते है वैसे वैसे न्याय का रास्ता खुलता जाता है और निर्णय आसान बन जाता है. कभी भी पहले से किसी के प्रति दुर्भावना नहीं रखना चाहिए तभी निर्णय सही लिया जा सकता है. उन्होंने लोहरदगा की आम जनता को कहा की डालसा गरीबों और बेसहारों का सहारा होता है उनसे मार्गदर्शन लीजिए सहायता प्राप्त कीजिए. उन्होंने खूंटी और लोहरदगा को बेस्ट रेटिंग देते हुए कहा की लोहरदगा को 100% नंबर दिया जा सकता है लोहरदगा बहुत ही रामणिक और बेहतरीन स्थानों मे एक है| राजेंद्र बहादुर पाल ने जानकारी दिया की मेरी पहली पोस्टिंग 1999 मई मे बेतिया  जिला मे हुआ था, वहां से दुमका, गोड्डा, पलामू, रामगढ़,देवघर तथा लोहरदगा 10वाँ स्टेशन रहा जहाँ से मै अपनी न्यायायिक सेवानिवृत हो रहा हुँ आगे मेरी पढ़ने लिखने मे अभिरूचि है दूसरी कार्यकाल भी  सामाजिक रूप से अच्छा करूँगा. लोहरदगा अधिवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पुजारी ने कहा की जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र बहादुर पाल का कार्यकाल बेदाग और भेदभाव रहित रहा है. राजेंद्र बहादुर पाल मृदुभाषी रहे है इनके कार्यकाल मे न्यायिक भवन की आधारशीला रखी गयी जो लोहरदगा जिला बार एसोसिएशन के लिए मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने इनके उज्जल भविष्य की सुखद कामना किये है |वहीँ बार एसोसिएशन के जिला महासचिव लाल दीपक नाथ शहदेव ने कहा की जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र बहादुर पाल का सेवाकाल अधिवक्ता और आम जनता के लिए हमेशा सहृदय रहे है कभी जातिवाद और दबाव या प्रेसर मे निर्णय नहीं दिए है जो सबके लिए सुखद कार्यकाल रहा है | इस अवसर पर स्मृति चिन्ह और शाल ओढ़ा कर तथा प्रशास्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया | मौके पर पर न्यायिक पदाधिकारी मे अरविन्द कुमार( डी जे 3),अखिलेश तिवारी(डी जे 1),सुभाष (कुटुंब न्यायाधीश ), पूजा कुमारी लाल, अर्चना कुमारी, सुचिता निधि तिग्गा, राजकल्याण, राजेश कुमार डालसा सचिव उपस्थित थे |

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

गांव में साहिवाल नस्ल के बछड़े-बछड़ियों की काफ रैली आयोजित

उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में आज पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम (22वां) आयोजित

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन छात्रवृत्ति से संबंधित आधिकारिक सूचना/नोटिस जारी

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 12वीं के छात्र-छात्राओं का स्नेह मिलन समारोह आयोजित

एकलब्य आदर्श आवासीय विधालय (ई एम आर एस) तक सम्पर्क पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास सांसद के कर कमलों द्वारा संपन्न

बाबा एकांतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भव्य रूप से 5 घंटे का अखंड हरी कीर्तन, भंडारा एवं कीर्तन भजन संपन्न 

शहरी क्षेत्र में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान,₹3000 फाइन की हुई वसूली

उपायुक्त डॉ. ताराचंद के नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी

28वें कॉमनवेल्थ स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस में सांसद सुखदेव भगत की अहम भूमिका

केन्द्रीय विद्यालय ने निकाली सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली, नियमों के पालन का दिया संदेश

“मेडिएशन फॉर द नेशन 2.0” अभियान को लेकर न्यायिक अधिकारियों की बैठक, 90 दिनों में सुलहनीय मामलों के निपटारे पर जोर

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 फरवरी

Leave a Comment