न्यूज स्केल संवाददता
पत्थलगडा(चतरा)। लोक सभा चुनाव 2024 को लेकर एसपी विकास कुमार पांडेय के निर्देश पर पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र में विशेष वाहन चेकिंग अभियान शनिवार को चलाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी आलोक रंजन के नेतृत्व में पत्थलगडा- समरिया व पत्थलगडा-हजारीबाग मुख्य पथ में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर सभी छोटी-बड़ी गाड़ियों की जांच की गई। इस दौरान खासकर बगैर हेलमेट व कागजात के वाहन चालकों को कड़ी फटकार लगाते हुए बगैर हेलमेट के मोटरसाइकिल नहीं चलाने की हिदायत दी। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सड़क दुर्घटनाओं और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को करीब एक सौ से जायदा छोटी बड़ी वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने बताया कि बगैर हेलमेट के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने लोक सभा चुनाव को लेकर चलाया वाहन चेकिंग अभियान
WhatsApp Group
Join Now
Leave a comment








