Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

घर में लगी आग, घर व सामान जलकर नष्ट, परिवार हुआ बेघर

On: March 29, 2024 11:42 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता, भुपेंद्र पांडेय
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत द्वारी गांव में गुरुवार देर रात आगलगी की घटना घटीत हुई। जिसमें विजय गोप का पूरा घर जल कर राख हो गया। जबकि आग बुझाने के क्रम में आस पड़ोस के कुछ घर भी क्षतिग्रस्त हो गये। इस घटना से भुक्तभोगी को घर में रखे हज़ारों रुपये के सामान जलकर नष्ट हो गए। आग लगने के सही कारण का पता नहीं चल पाया है। पीड़ित विजय गोप ने बताया कि कि मेरे तीन पुत्र हैं, जो एक ही मकान में अलग-अलग रहते हैं। बीते देर रात करीब दो बजे अचानक आग लग गई। जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें देख आस पड़ोस के लोग जुटे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग को लपटें इतनी तेज थी कि घर मे रखे सारे सामान जलकर नष्ट हो गये। आग बुझाने के क्रम में पड़ोसी डोमन कुमार यादव का घर भी क्षतिग्रस्त हो गया है। भुक्तभोगी ने बताया कि इस घटना से पूरा परिवार बेघर हो गया है। परिवार के पास रहने को लेकर कोई मकान नहीं है। पीड़ित परिवार ने अंचल अधिकारी व थाना प्रभारी से आवेदन देकर आपदा राहत के तहत सहयोग करने की अपील की है। इधर मुखिया जगदीश यादव घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की विस्तृत जानकारी लिया और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

अंचल निरीक्षक ने दिया योगदान

शबरी पूजा को लेकर भुइया समाज की आवश्यक बैठक आयोजित

हायवा की चपेट में आने से मजदूर गंभीर, सड़क जाम से भारी वाहनों का परिचालन ठप

उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, कस्तुरबा विद्यालय नामांकन हेतु ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ

बलबल मेला ड्यूटी से लौट रहे आईआरबी जवान अनिल रजक का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

पांच दिनों से लापता 15 वर्षीय किशोर का शव नवरत्नपुर डैम से बरामद, गांव में मातम

श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ, भक्तिमय हुआ माहौल

विभावि इंटर कॉलेज फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, रामगढ़ और जे.जे. कॉलेज ने दर्ज की जीत

गांव में साहिवाल नस्ल के बछड़े-बछड़ियों की काफ रैली आयोजित

उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में आज पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम (22वां) आयोजित

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन छात्रवृत्ति से संबंधित आधिकारिक सूचना/नोटिस जारी

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 12वीं के छात्र-छात्राओं का स्नेह मिलन समारोह आयोजित

Leave a Comment