Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सड़क दुर्घटना में पत्रकार के पिता की हुई दर्दनाक मौत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा (चतरा)। टंडवा थाना क्षेत्र के तेलियाडीह में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में दोपहिया वाहन पर सवार 55 वर्षीय सराढू निवासी सच्चिदानंद उर्फ सुधीर सिंह की घटनास्थल पर हीं दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक टंडवा के पत्रकार कृष्ण मुरारी के पिता थे। बताया गया कि पैतृक गांव पदुमपुर में उनके रैयती भूमि को कुछ लोगों द्वारा बाजबरन कब्ज़ा करने की सूचना पर वे परिजनों के साथ पहुंचे थे। मामला शांत होने पर अपने घर सराढू लौटने के दौरान तेलियाडीह में तेज रफ्तार वाहन उन्हें कुचलकर फरार हो गया। इससे आक्रोशित सैंकड़ों ग्रामीण सड़क में जमा होकर कोल ट्रांसपोर्टिंग दिन में बंद लगाने की मांग प्रशासन से करने लगे। सूचना पाकर सीओ राजेन्द्र दास व इंस्पेक्टर अनिल उरांव दल-बल ने घटनास्थल में पहुंचकर आक्रोशित लोगों को काफी समझा बुझाकर शांत कराया। इसके पश्चात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेजने से पूर्व आश्वस्त किया गया कि जिला प्रशासन से पूरे मामले को अवगत कराने के बाद कोल वाहनों का दिन में परिचालन शीघ्र हीं बंद कराया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment