
न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगड़ा(चतरा)। विभिन्न नदियों से बालू उत्खनन पर रोक लगाए जाने के बावजूद अवैध खनन व परिवहन कर रहे एक ट्रेक्टर को बीडीओ सह सीओ राहुल देव व एसआइ अरविंद कुमार ने औचक छापेमारी कर पत्थलगड़ा अंचल के सिरकोल से जब्त किया। पूछे जाने पर श्री देव ने बताया कि जब्त ट्रेक्टर मालिकों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी तथा नियम-कानूनों की अनदेखी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। बताया कि अवैध खनन व परिवहन के विरुद्ध छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा।





















Total Users : 810565
Total views : 2512926