राज्य के हेम मंत्री सत्यानंद भोक्ता पहुंचे हंटरगंज, जिला स्तरीय होली मिलन समारोह स्थल का किया निरीक्षण, कहा पलामू और चतरा से राजद की जीत  पक्की 

newsscale
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
हंटरगंज(चतरा)। राज्य के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता मंगलवार को हंटरगंज प्रखंड पहुंचे। इस दौरान प्रखंड के डटमी सप्ताहिक हार्ट में 22 मार्च को होने वाले जिला स्तरीय होली मिलन समारोह की तैयारी का जायजा लिया। मौके पर कई निर्देश दिया। उन्होंने चतरा लोक सभा से चुनाव को लेकर राजद कोटे से  लडने की बात कही और पलामू और चतरा से रिकॉर्ड तोड़ जीत का दावा किया। साथ ही कहा अबकि वार बाहरी भीतरी  का कलंक मिटाना है और सत्यानंद को जितना है। चतरा का विकास और बाहरी का विनाश करना है। भुईयां और भोक्ता मिलकर काम करेंगे पोक्ता। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में बिहार के सुपर स्टार भोजपुरी गायक प्रमोद प्रेमी के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम होगी। इसके अलावे जिले के तमाम राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता शामिल होंगे। मौके बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष प्रभु दयाल यादव, मंत्री प्रतिनिधि देव लाल यादव, सिद्धेश्वर यादव, लीला यादव, बैजनाथ यादव, जय राम भारती, मनीष यादव, संजय पासवान सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *