न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा (चतरा)। बुधवार को होली पर्व को लेकर टंडवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ देवलाल उरांव व संचालन इंस्पेक्टर अनिल उरांव ने किया। बैठक में होली त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाने के साथ विधि व्यवस्था बनाए रखने का निर्णय लिया गया। निर्णय लिया गया कि रंगों का प्रयोग सद्भावना को ध्यान में रखकर किया जाएगा। जबरन अथवा दुर्भावना से रंग लगाना अपराध की श्रेणी में है। जुलूस में डीजे के प्रयोग के लिए परमिशन लेना आवश्यक होगा। अश्लील और सांप्रदायिक गाने नही बजाने की बात कही गई। बैठक में डीजे संचालकों को होली का गाना कम आवाज में बजाने का निर्देश दिया गया। बीडीओ ने कहा कि नशा कर तेज गति से वाहन चलाते पकड़े जाने पर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के बाद एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई। मौके पर सीओ राजेंद्र कुमार दास, बीस सूत्री अध्यक्ष सह जिप सदस्य सुभाष यादव, मुखिया अरबिंद सिंह, सुबेश राम, किसुन राम, नीरज तिवारी, कृष्ण साहू, रवींद्र सिंह, उपेंद्र पांडेय, विकास पांडेय, रामेश्वर राणा,अमानत हुसैन समेत क्षेत्र के गणमान्य उपस्थित थे।
शांति व सौहार्द के साथ मनाई जाएगी होली

By newsscale
On: March 21, 2024 12:58 AM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 786011
Total views : 2479809