न्यूज स्केल संवाददाता
प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर थाना परिसर में होली पर्व को लेकर बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अंचल अधिकारी नित्यानंन्द दास ने किया। बैठक में प्रशिक्षु आईपीएस शुभम खंन्डेलवाल, पुलिस निरीक्षक अवधेश सिंह,चिकित्सा प्रभारी संजीव कुमार व प्रमुख पति कपिल पासवान समेत दोनो सामुदाय के लोग उपस्थित हुए। बैठक में पंचायतवार सभी प्रतिनिधियो से क्षेत्र की जानकारी ली गई। मौके पर सभी लोगो ने होली पर्व को शांतिपूर्व तरीके से मनाने का निर्णय लिया। वहीं आईपीएस श्री खंडेलवाल ने कहा की क्षेत्र के लोग हर्षाेउल्लास एवं शांतिपूर्व शौहर्द वातावरण में पर्व को मनायें। साथ ही शराब पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध रहेने की बात कही गई। साथ ही कहा कि असमाजिक तत्व को पुलिस चिन्हित कर अग्रेतर कारवाई की जा रहा है। अगर कोई व्यक्ति क्षेत्र में असमाजिक्ता फैलाने की कोशिश किया तो उन पर कारवाई की जाएगी।
होली पर्व को लेकर प्रतापपुर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक

By newsscale
On: March 21, 2024 12:42 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 786456
Total views : 2480467