Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चतरा लोकसभा सीट: बाहरी भीतरी के चक्कर में बना हॉट सीट, आजादी से अबतक बाहरी लोगों का चतरा लोकसभा सीट पर रहा है दबदबा

On: March 17, 2024 11:11 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददात, हिमांशु सिंह
मयूरहंड(चतरा)। लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा के साथ आदर्श अचार संहिता देश भर में लागू हो जाने के बाद भी चतरा लोकसभा सीट से पक्ष व विपक्ष ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। जबकि चतरा लोकसभा में पांचवे चरण में 20 मई को मतदान होना है। परंतु बाहरी व भीतरी की मांग को लेकर चतरा लोकसभा सीट हॉट सीट बनी हुई है। आजादी से अबतक चतरा लोकसभा सीट पर ज्यादातर बिहारियों का हीं दबदबा रहा है। लोकल उम्मीदवार कोई भी पार्टी से आजतक जीत हासिल नहीं कर पाये हैं। वर्ष 2014 से अबतक दस वर्षों से चतरा लोकसभा सीट पर कब्ज़ा भाजपा के सांसद सुनिल कुमार सिंह का रहा है। जो बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले हैं और वर्तमान में रांची के अशोक नगर में रह रहे हैं। वर्ष 2019 में भी चुनाव के समय सांसद श्री सिंह की शव यात्रा निकालकर विरोध जताया गया था। बावजूद भाजपा ने टिकट देकर चुनाव में उतरा और रिकार्ड भारी मतों से जीत हासिल की थी। इस बार भी केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के इटखोरी के मां भद्रकाली मंदिर परिसर में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में श्री सिंह का आंशिक रूप से विरोध जताया गया है। अब देखना दिलचस्प होगा की फिर से भाजपा श्री सिंह को टिकट देकर अपना उम्मीदवार बनाती है या बदलती है। हालांकि विपक्ष नेभी अबतक चतरा लोकसभा से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: पंचायत में प्रेमी ने शादी से किया इनकार, तो 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान; परिजनों में कोहराम

भंडरा: मैना बगीचा में प्रिया हीरो शोरूम का हुआ उद्घाटन

फिर बहा बेकसूर का खून: तेज रफ्तार कोल वाहन ने घर के सामने 75 वर्षीय वृद्ध को बेरहमी से कुचला, मौके पर मौत; ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

प्रमोद के अपहरण और वीभत्स मर्डर का खुलासा: अवैध हथियार खरीद-बिक्री के विवाद में दोस्त ने ही उतारा था मौत के घाट; नदी के बालू से शव बरामद

पेसा कानून और पारंपरिक व्यवस्था पर छिड़ा महासंग्राम: आईआरएस निशा उरांव के नेतृत्व में आदिवासियों ने खोला मोर्चा; मॉडल ग्राम सभा पर दी बड़ी चेतावनी

राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय चीरी के निरीक्षण में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार एवं अतिरिक्त कक्षाओं के संचालन का दिया निर्देश

साफी नदी कांड का खौफनाक खुलासा: शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने दोस्तों संग मिलकर की थी युवती की हत्या; दुष्कर्म के बाद चाकू-ईंट से किया था वार

चारधाम यात्रा पर निकले विक्की हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: सगा बहनोई ही निकला कातिल; फेसबुक पोस्ट और व्हाट्सएप स्टेटस देख अपराधियों ने की थी रेकी

एसीबी का बड़ा धमाका: मनरेगा जूनियर इंजीनियर ₹5,000 घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; सरकारी क्वार्टर में बिछाया विजिलेंस का जाल

भेड़ी फार्म डैम बनेगा भव्य पर्यटन हब: उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण; गहरीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश

उपायुक्त का बड़ा एक्शन: वन विभाग की एनओसी और डीएमएफटी योजनाओं की मैराथन समीक्षा; लापरवाह एजेंसियों को एक हफ्ते का अल्टीमेटम

बिरसा हरित ग्राम योजना का कमाल: 97 क्विंटल आम बेचकर आजीविका दीदियों ने कमाया ₹3 लाख; उपायुक्त की मुहिम लाई रंग

Leave a Comment