न्यूज स्केल संवाददात
चतरा। झारखण्ड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के द्वारा 17 मार्च को झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का आयोजन जिले के कुल 32 परीक्षा केन्द्रों पर किया गया। जिसमें कुल 10,512 अभ्यर्थी शामिल होने की सूची में थे। जिसमें कुल प्रथम पाली में 7198 अभ्यर्थी व दूसरे पाली में 7230 अभ्यार्थी शामिल हुए। प्रथम पाली में 10 से 12 वहीं दूसरी पाली में 2 से 4 बजे तक परीक्षा ली गई। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त सम्पन्न कराने को लेकर जिले के उपायुक्त रमेश घोलप ने पुलिस अधीक्षक विकास पाण्डेय, उप विकास आयुक्त पवन कुमार मण्डल के साथ विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। साथ ही उपायुक्त श्री घोलप के निदेशानुसार उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया ने परीक्षा प्रारंभ होने से लेकर परीक्षा की समाप्ति तक लगातार परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा को सम्पन्न कराया। वहीं सोशल मीडिया पर पेपर लीक से संबंधित प्रसारित खबर पर चतरा जिला के लिए जेपीएससी प्रारंभिक आयोजन के नोडल पदाधिकारी सह अपर समाहर्त्ता चतरा ने त्वरित जांच करते हुए बताया कि प्रश्न पैकेट खोलने के संदर्भ में जेपीएससी के अनुदेश का अक्षरशः अनुपालन करते हुए केन्द्राधीक्षक ने न्यूनतम दो वीक्षक, दो अभ्यर्थी, पर्यवेक्षक सह स्टैटिक दण्डाधिकारी की उपस्थिति में वीडियोग्राफी कर प्रश्न पत्र को खोला है। आयोजन के संदर्भ में सभी गाईडलाईन का अक्षरशः अनुमापालन किया गया है। साथ ही उन्होने आमजनों से अपील करते हुए कहा पेपर लीक की भ्रामक अफवाओं पर ध्यान न दें।
चतरा जिला के कुल 32 केन्द्रों पर झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2023 कदाचार मुक्त सम्पन्न, उपायुक्त व एसपी समेत जिले के वरीय अधिकारियों ने परीक्षा केन्द्रों की नियमित रूप से की मॉनिटरिंग

By newsscale
On: March 17, 2024 11:07 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 785979
Total views : 2479767