न्यूज स्केल संवाददात
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बारीसाखी पंचायत गांव के पांडेटोला में जेएसएलपीएस की महिलाओं द्वारा रविवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसकी अध्यक्षता आशा कुमारी ने किया। इस दौरान मतदाता से जुड़े प्रस्तावना पढ़ते हुए शपथ दिलाया गया। साथ ही बताया गया कि लोकसभा को देखते हुए 2024 में होने वाले चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सही तरीके से अपना मत देकर देश के उत्थान के लिए सरकार चुने। अभियान में बिंदु देवी, गीता देवी, कंचन देवी, रजनी देवी, नीलम कुमारी एवं दर्जनों महिलाएं शामिल थी।
जेएसएलपीएस की महिलाओं ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

By newsscale
On: March 17, 2024 10:51 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 789442
Total views : 2484422