झारखण्ड/गुमला -घाघरा की आस्था कुमारी को समाजशास्त्र में प्रथम स्थान मिलने पर झारखंड के राज्यपाल डॉक्टर राधाकृष्णन और देश के जनजाति कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडाके हाथों गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।आस्था घाघरा प्रखंड की रहने वाली है। आस्था के पिता सुशील प्रसाद गुप्ता घाघरा तेली समाज के सचिव और मोटर पार्ट्स दुकान के व्यापारी भी हैं।सुशील प्रसाद गुप्ता ने कहा कि राज्यपाल के हाथों बेटी को सम्मान मिलना निश्चित रूप से गर्व की बात है। और उन्होंने इस सम्मान के लिए परिवार के साथ-साथ तमाम घाघरा के लोगों को धन्यवाद दिया कि उनके मार्गदर्शन में उनका परिवार की बेटी गोल्ड मेडल को हासिल कर पाई।वहीं आस्था ने बताया कि इस सफलता के लिए उनके परिवार के अलावे उनके शिक्षक का काफी योगदान रहा है। आस्था बताती है कि वह सिविल सर्विस की तैयारी कर रही है और नीट की तैयारी कर रही है। आस्था को गोल्ड मेडल मिलने पर घाघरा के बुद्धिजीवियों के द्वारा बधाई भी दिया गया है बधाई देने वालों में राज्यसभा सांसद समीर उरांव, शिवकुमार भगत टुनटुन,कुमार अनिल, प्रदीप प्रसाद,अशोक उरांव,भिखारी भगत,सुरेश साहू, प्रेम कुमार जायसवाल, हेमंत झा, किशोर कुमार जायसवाल,कुमार रवि, रामनंदन साहू, अरुण कुमार पांडे,अमित नाग, नीरज जायसवाल, नीरज सिंह, रूपेश कुमार गुड्डू, अरविंद जायसवाल सोनू, मुरली मनोहर सिंह, सदय जायसवाल, मनोज सिन्हा, शंभू साहू, नीरज साहू सहित कई लोगों के नाम शामिल है।
*झारखण्ड के राज्यपाल एवं जनजाति कल्याण मंत्री के हाथों घाघरा की आस्था को मिला गोल्ड मेडल लोगों ने दी बधाई- समाजशास्त्र में प्रथम स्थान हासिल की*
By Ajay Sharma
On: March 17, 2024 5:35 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1182131
Total views : 3015405