पाण्डेयपुरा पीएचसी से गरीब मरीजों को सुविधा की कमी बता कर प्रसव के लिए भेजा जा रहा है प्राइवेट हॉस्पिटल

newsscale
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
हंटरगंज(चतरा)। जिले के हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत पाण्डेयपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन यहा कार्यरत कर्मचारियों द्वारा मनमाने ढंग से किया जा रहा है। बताते चले की सालो से बंद पाण्डेयपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को स्टाफ सुविधा देकर संचालित कर तो दिया गया है। पर यहां आने वाले गरीब मरीज़ों को सुविधाओं की कमी बता कर और जैसे तैसे मजबूर कर पाण्डेयपुरा में संचालित हो रहे निजी अस्पताल में भेज दिया जा रहा है। इस बाबत जब अस्पताल के प्रभारी शंकर बिरुआ से बात चीत की गयी तो उन्होंने ने बताया की यहा से मरीज को हंटरगंज स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर किया जाता है पर पाण्डेयपुरा स्वास्थ्य केंद्र मे कार्यरत एनम के द्वारा अप्रत्यछ रूप से बहला फुसला कर प्रसव के लिए निजी अस्पतालों में भेजने का कार्य लगातार किया जा रहा है और इस बारे में जब बात की जाती है तो वो अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। कुछ दिन पहले इस मामले को लेकर सिविल सर्जन से जब बात किया गया तो उन्होंने खुल कर बोल दिया की पाण्डेयपुरा प्राथीमिक स्वास्थ्य केंद्र उनके कार्यक्षेत्र में नही आता और मैं इस बारे में आपको कोई जानकारी नही दे सकता, आप हंटरगंज प्रभारी से बात करे। विचारणीय बात ये है की जिला स्तरीय पदाधिकारी जब इस मामले पे संज्ञान लेने में असमर्थ हैं तो आखिर कैसे सुव्यवस्थित ढंग से संचालित होंगे स्वास्थ्य केंद्र में।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *