न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड सह पंचायत अंतर्गत सलगा गांव में जीपीडीपी के तहत ग्राम सभा का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुखिया निर्मला देवी एवं संचालन पंचायत सचिव प्रियंका प्रिया ने किया। बैठक में गाय, बकरी, मुर्गी, शुकर सेड, पीसीसी, आहार, डोबा निर्माण व चबूतरा निर्माण जैसे कई योजनाओं का चयन किया गया। वहीं बैठक में उपस्थित महिलाओं ने मुखिया एवं पंचायत सेवक का जमकर विरोध किया। लोगों ने कहा कि योजना कॉपी में लिखी ही रह जाती है। धरातल पर नहीं उतरती। सलगा गांव में पानी की बहुत कमी है। गर्मी शुरुआत हुई नहीं और लोग पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। आगे महिलाओं का कहना था कि पंचायती राज बीतेे 14 साल बीत चुका हैं। परंतु सलगा के ग्रामीण लोगों को पानी की व्यवस्था कोई मुखिया नहीं करवाए और प्रत्येक वर्ष ग्राम सभा कर योजना चयन कर जाते हैं। लेकिन कोई काम नहीं होता है। मौके पर उषा देवी, गायत्री देवी, तूना देवी, चिंता देवी, गुड़िया देवी, नीतू देवी, रेखा देवी, सरिता देवी, पुष्पा देवी, मंजू देवी, सुशीला देवी, वार्ड सदस्य रामदेव यादव, मुसाफिर कुशवाहा आदि उपस्थित थे।
जीपीडीपी के तहत मुखिया ने किया ग्राम सभा, दर्जनों योजनाओं का हुआ चयन, लोगों ने किया विरोध

By newsscale
On: March 16, 2024 11:18 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1179887
Total views : 3012323