न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा (चतरा)। शनिवार को टंडवा प्रखंड क्षेत्र में झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित आठवीं बोर्ड की परीक्षा संपन्न हो गई। एक दिवसीय आयोजित परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधृत प्रत्येक विषय से 50 अंक के निर्धारित प्रश्न पूछे गये थे। जानकारी देते हुवे बीडीओ देवलाल उरांव ने बताया कि पूरे प्रखंड क्षेत्र में कदाचार संबंधित कोई भी मामला सामने नहीं आया है। परीक्षा केंद्रों में निरीक्षण के लिए गठित अधिकारियों की टीम पूरी तरह से मुस्तैद रहे। वहीं परीक्षा समाप्ति के बाद सेंटर से निकलने के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरे पर संतोष के भाव दिखाई दिये।
जैक द्वारा आयोजित आठवीं बोर्ड की परीक्षा कदाचार मुक्त संपन्न

By newsscale
On: March 16, 2024 11:11 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 835632
Total views : 2546886