Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सभा में लगे सुनील सिंह वापस जाओ के नारे

On: March 15, 2024 11:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
इटखोरी(चतरा)। जिले के इटखोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित माता भद्रकाली मंदिर क्षेत्र में शुक्रवार को आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए। इस दौरान रक्षा मंत्री श्री सिंह की सभा में ही सांसद सुनील सिंह को कार्यकर्ताओं और आमजनों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। रक्षा मंत्री के सामने ही सुनील सिंह वापस जाओ, निकम्मा सांसद नहीं चाहिए समेत कई नारे लगे। सांसद सुनील सिंह के खिलाफ लोगों में इतना आक्रोश था कि लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। इस दौरान सांसद के समर्थकों और बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प भी हो गई। धक्का-मुक्की की तस्वीरें भी सामने आई है। हालांकि सांसद के समर्थकों ने इसे विरोधियों की एक साजिश करार दिया है। समर्थकों ने कहा कि सांसद प्रत्याशी की दौड़ में शामिल अन्य लोगों ने ऐसा करवाया है। सूत्र कि माने तो केंद्रीय रक्षा मंत्री का कार्यक्रम इसीलिए तय किया गया था कि लोगों को यह लगे चतरा में सुनील सिंह के लिए सब ठीक-ठाक चल रहा है। लोगों का कहना है कि सांसद सुनील सिंह इस कार्यक्रम के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि भाजपा के शीर्ष लॉबी में उनकी पकड़ सबसे अधिक मजबूत है। बताया जाता है कि सांसद के टिकट देने से पहले भाजपा ने कई स्तर पर रिपोर्ट कार्ड तैयार किया है। इसमें आरएसएस का भी फीडबैक शामिल है। राज्य के चुनाव समिति एवं मंत्रियों के दौरे की रिपोर्ट भी ली गयी है। सब कुछ ठीक रहने के बाद ही सांसद को रिपिट किया जा रहा है। सांसद इसमें कहां तक खरे उतर पाये हैं यह तो संगठन ही बता सकता है। लेकिन चतरा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी के नाम की घोषणा अब तक नहीं होने से कयास लगाया जा रहा है कि मौजूदा सांसद के लिए सब कुछ ठीक नहीं है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

28 दिनों से लापता दिव्यांग किशोरी का शव बरामद, कई सवालों के घेरे में मामला

*बचपन प्ले स्कूल में धूमधाम से मना वसंत पंचमी उत्सव, बच्चों का हुआ ‘विद्यारंभ संस्कार’*

अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, 20.5 किलो अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की मॉक ड्रिल, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

उग्रवाद के नाम पर दहशत फैलाने की कोशिश, पुलिस के लिए चुनौती

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित

श्रद्धा और उल्लास के साथ सरस्वती पूजा, शिक्षण संस्थानों में भक्तिमय माहौल

सरस्वती पूजा को लेकर सिमरिया व पत्थलगड़ा में पुलिस का फ्लैग मार्च

हर्षाेल्लास के साथ हुई सरस्वती पूजा, सीओ व थाना प्रभारी ने किया पंडालों का निरीक्षण

बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

जिप उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत, पूजा पंडालों का किया भ्रमण

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

Leave a Comment