न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र के पहरा अंतर्गत झुमरी टोला के समीप गुरुवार को खेत से पुलिस ने एक महिला का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद किया। शव कि पहचान पहरा के झुमरी टोला निवासी उमर राम की 42 वर्षीय पत्नी मालती देवी के रूप में की गई। पुलिस शव को कब्जे में कर जांच पड़ताल में जुट गई है। परिजन मालती की हत्या की आशंका जता रहे हैं। महिला की हत्या गला दबाकर किये जाने की बात कही जा रही है। वहीं पुलिस भी दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या मान कर जांच पड़ताल में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। गुरुवार महिला का शव खेत में पड़े होने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अमित कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया। वहीं पुलिस ने परिजनों व आस-पास के लोगों से जानकारी जुटाई। परिजनों का कहना है कि बुधवार देर शाम घर के बगल में छठी कार्यक्रम में शामिल होने गई थी महिला। छठी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर आई इसके बाद दुबारा उसी जगह पर खाना लाने जा रही थी। इसी बीच महिला के साथ घटना को अंजाम दिया गया। इधर थाना प्रभारी ने बताया कि मामला हत्या का है। हर बिंदु पर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो जायेगी।
संदेहास्पद स्थिति में महिला का खेत में मिला शव, पुलिस कर रही जांच

By newsscale
On: March 14, 2024 11:16 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1069625
Total views : 2868450