न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। गुरुवार को लोकसभा आम चुनाव 2024 के सफल निर्वाचन हेतु प्रखंड स्तरीय 40 मास्टर ट्रेनर को डीएमएफटी सह प्रशिक्षण भवन हॉल में प्रशिक्षण दिया गया। ये मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षित होकर प्रखंड स्तर के मतदान कर्मियों को चुनाव से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। प्रशिक्षण में ईवीएम संचालन, प्रपत्र एवं चुनाव से संबंधित व्यवहारिक एवं प्रेक्टिकल प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण अजीत कुमार झा, देवेंद्र कुमार, रमेश कुमार, बिरेंद्र कुमार व नरेश तिवारी द्वारा दिया गया। मौके पर प्रशिक्षण कोषांग से संबंधित पदाधिकारी जिला भू अर्जन पदाधिकारी वैभव सिंह, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित, सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिणाथ महतो समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।
प्रखंड स्तरीय 40 मास्टर ट्रेनर को दिया गया प्रशिक्षण, प्रशिक्षित होकर मतदान कर्मियों को चुनाव से संबंधित देंगे प्रशिक्षण

By newsscale
On: March 14, 2024 11:08 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 785982
Total views : 2479772