Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अबुआ आवास में पड़ा बबुआ का नजर, आवास के आस में बैठे गरीब महिला, जरूरतमंद गरीबों को नहीं मिल रहा अबुआ आवास योजना का लाभ

On: March 11, 2024 10:50 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
इटखोरी(चतरा)। झारखंड सरकार ने जरूरतमंद गरीबों के लिए अबुआ आवास योजना का शुभारंभ किया है। ताकि गरीब व पात्र व्यक्ति के रहने के लिए पक्का मकान हो, वहीं गरीब भी यहीं उम्मीद लगाए बैठें हैं कि उन्हें रहने के लिए सिर पर पक्की छत मिलेगीं। लेकिन चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड अंतर्गत पितीज पंचायत में आज भी गरीब व पात्र व्यक्ति को इस योजना का लाभ नही मिल रहा है। वहीं अमीर, प्रभावशाली लोगों की बल्लें-बल्ले हो रहीं हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार सूची में कुछ ऐसे व्यक्ति का नाम शामिल है, जो बड़े पूंजीपति है, उनके पास लाखो की संपत्ति है। बडे-बडे मकान रहने के बावजूद भी ये बेचारे अब अबुआ आवास का लाभ लेने के लिए गरीब बन गए हैं। मगर गरीब व पात्र व्यक्ति तो अभी भी उक्त योजना का लाभ पाने के लिए धक्के ही खा रहें हैं। ज्ञात हो कि पितीज गांव निवासी केशरी देवी पति विश्वनाथ साव का घर पूरी तरह से कच्चा व जर्जर अवस्था में है। इनका कहना है की मेरा तीन रूम कच्चा मकान है और जर्जर स्थिति में है। वहीं रूबी देवी पति विजय साव, पुष्पा देवी पति व्यासदेव साव का भी कच्चा मकान है।

पुष्पा देवी ने बताया कि मेरा एक बेटा है, वह भी दिव्यांग है, कई बार हम लोग आवास के लिए गुहार लगाए हैं, लेकिन अब तक आवास नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि अबुआ आवास के लिए ऑनलाइन किए हैं, लेकिन अभी तक हमें नहीं मिला है। सिमरवा घोघर निवासी इरा देवी पति गणेश भुइया, शांति देवी पति राजेश भुइया, सविता देवी पति इंद्रदेव भुइया कच्चे जर्जर घर में रहने को मजबूर हैं। वहीं पितीज गांव निवासी स्व. बैनी विश्वकर्मा की पत्नी मसोमात अनिता देवी अपने बच्चों के साथ अपने भैसुर के घर में रहने को मजबूर है। उन्होंने बताया कि मेरा कच्चा घर पूरी तरह से जर्जर हो गया है। सूत्रों की माने तो बिना चढ़ावा के आवास मिलना असंभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सेवन स्टार्स एकेडेमी का सीबीएसई 12वीं में जलवा: शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम, शुभम बना स्कूल टॉपर

राजेंद्र प्रसाद खत्री के स्वास्थ्य में सुधार के शुभ संकेत, रांची के राज अस्पताल में भर्ती; शुभचिंतकों ने जाना हाल

उपायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, जनवितरण प्रणाली दुकान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत कई योजनाओं का किया निरीक्षण*

68 साल के बुजुर्ग की शर्मनाक करतूत; साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने जमकर किया बवाल

सनसनी: महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या; स्कूल से लौटे मासूम बेटे ने देखी माँ की खून से लथपथ लाश

बाजार टांड़ में  जल मीनार निर्माण के लिए होगा आंदोलन: अनिल यादव

गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज ने वर्ष 2025-26 के उत्कृष्ट प्लेसमेंट उपलब्धियों को साझा करते हुए सत्र 2026-27 में नामांकन प्रारंभ होने की घोषणा की

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: इटखोरी में 2 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बलेनो कार जब्त

जंगल है तो मंगल है, श्री श्री रविशंकर के जन्मदिवस पर सिसई के जंगलों में पेड़ों को बांधा गया रक्षासूत्र!

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा की बड़ी उपलब्धि: ग्रामीण विकास के लिए मिला प्रतिष्ठित एक 12वां ग्रीनटेक फाउंडेशन अवार्ड’

कोयला ढुलाई और अवैध खनन पर प्रशासन का हंटर, वन विभाग ने सड़क काटी; रेलवे लाइन निर्माण में लगी झांझरिया कंपनी की 2 हाईवा जब्त!

चैती दुर्गा मंदिर के पुरोहित सुबोध कुमार पांडेय का निधन; क्षेत्र में शोक की लहर, इकलौते पुत्र ने दी मुखाग्नि

Leave a Comment