Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मतदान केन्द्रों के नाम परिवर्तन को लेकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक के प्रतिनिधियों संग उपायुक्त ने की बैठक

On: March 11, 2024 10:42 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 हेतु मतदान केन्द्रों के नाम परिवर्तन के संबंध में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के अध्यक्ष, सचिव, जिला इकाई के साथ बैठक की। बैठक में सभी उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के अध्यक्ष, सचिव, प्रतिनिधि को अवगत कराया गया कि आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए चतरा जिला अंतर्गत 27 चतरा (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र के कुल 110 मतदान केन्द्रों एवं 26 सिमरिया (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र के कुल 116 मतदान केन्द्रों के नाम विद्यालयों के नाम बदलने के कारण मतदान केन्द्रों के नाम परिवर्तन का प्रस्ताव दोनों निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा जिला के माध्यम से प्राप्त हुआ है। उक्त के संबंध में सर्वसम्मति से मतदान केन्द्रों के नाम परिवर्तन पर सहमति प्रदान की गई। साथ ही उपस्थित राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि सभी मतदान केन्द्रों पर बीएलए की नियुक्ति किया जाय। वहीं उन्होने जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी चतरा को निर्देशित किया कि मतदान केन्द्रों के नाम परिवर्तन से संबंधित सूचना जिला के वेबसाईट पर प्रदर्शित किया जाय। बैठक में अपर समाहर्ता अरविन्द कुमार, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसडीओ चतरा व सिमरिया, जिला कोषागार पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी के साथ राजनीतिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, 20.5 किलो अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की मॉक ड्रिल, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

उग्रवाद के नाम पर दहशत फैलाने की कोशिश, पुलिस के लिए चुनौती

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित

श्रद्धा और उल्लास के साथ सरस्वती पूजा, शिक्षण संस्थानों में भक्तिमय माहौल

सरस्वती पूजा को लेकर सिमरिया व पत्थलगड़ा में पुलिस का फ्लैग मार्च

हर्षाेल्लास के साथ हुई सरस्वती पूजा, सीओ व थाना प्रभारी ने किया पंडालों का निरीक्षण

बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

जिप उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत, पूजा पंडालों का किया भ्रमण

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

जिला मुख्यालय समेत प्रखंडो में श्रद्धा के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा

जिले में सरस्वती पूजा धूमधाम से आयोजित

Leave a Comment