न्यूज स्केल संवाददाता
प्रतापपुर (चतरा)। प्रशिक्षु आईपीएस शुभम कुमार खण्डेलवाल ने रविवार को प्रतापपुर थाने का पदभार ग्रहण किया। ज्ञात हो कि श्री खण्डेलवाल वर्ष 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। प्रशिक्षु आईपीएस ने कमान संभालने के बाद पुलिस निरीक्षक, अवर निरीक्षक, सहायक अवर निरीक्षक व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर थाने में दर्ज अपराध व लंबित अपराधों की समीक्षा की। उन्होंने आसन्न लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण करवाने, थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, अवैध शराब कारोबारियों पर नकेल कसने को प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही उन्होंने पुलिस कर्मियों से आम लोगों के साथ बेहतर व्यवहार करने की सलाह भी दी।
प्रशिक्षु आईपीएस शुभम कुमार खण्डेलवाल ने प्रतापपुर थाने का कार्यभार संभाला

By newsscale
On: March 10, 2024 10:40 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 786452
Total views : 2480463