न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। वर्षों से मयूरहंड प्रखंड में की जा रही तेतरीया मोड सड़क बालाजी चौक से पीपरा एवं आरईओ रोड से मंझौली तक तीन सडकों का शिलान्यास सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास ने रविवार को किया। शिलान्यास के दौरान विधायक श्री दास के साथ जिलाध्यक्ष रामदेवसिंह भोग्ता, मुखिया मंजित सिंह, विधायक प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह, जिप सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी व करमा मुखिया रामनाथ यादव ने संयुक्त रुप से विधिवत पूजा अर्चना व नारियल फोड़ा। सड़क निर्माण कार्य ग्रामीण कार्य विभाग झारखंड, मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत कराई जाएगी। जो मयूरहंड प्रखंड मुख्यालय से सोकी-तिलरा होते तेतरीया मोड तक सड़क की विशेष मरम्मती की जाएगी। जिसकी प्राक्लित राशि 18 करोड़ है और लगभग 18 किलोमीटर लंबी और 18 फीट चौडी सड़क का निर्माण होगा। निर्माण कार्य ग्रामीण विकास विभाग चतरा के देखरेख में दमास सिविल कंशट्रक्शन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड रांची द्वारा की जाएगी। वहीं बालाजी चौक से पीपरा तक 3 करोड़ 75 लाख एवं आरईओ रोड से मंझौली तक 2 करोड 96 लाख सड़क निर्माण कार्य नंद किशोर सिंह एवं तेज प्रताप सिंह कंशट्रक्शन द्वारा किया जाएगा। मौके पर विधायक श्री दास ने कहा कि मैं बोलने में नहीं कार्य करने में विश्वास रखता हूं। जिसका परिणाम आम आवाम के समक्ष दिखाई दे रही है। मौके पर मंडल अध्यक्ष महेंद्र नायक, रसिक शिरोमणि, रामदहिन सिंह, इश्वरी मेहता, योगेंद्र सिंह समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।
सिमरिया विधायक ने तेतरीया मोड सड़क का किया शिलान्यास, 18 करोड़ की लागत से 18 फीट चौडी बनेगी सड़क, प्रखंड वासियों में हर्ष

By newsscale
On: March 10, 2024 10:37 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 959757
Total views : 2718727