झारखण्ड /गुमला -भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जन जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के नवनियुक्त प्रत्याशी समीर उरांव ने चैनपुर के दुर्गा मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर में माथा टेक कर लोगों के सुख समृद्धि की कामना की साथ ही भारतीय जनता पार्टी मंडल चैनपुर के पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना। मंडल अध्यक्ष मनोहर बड़ाईक सहित सभी पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने मुझ पर भरोसा जताते हुए प्रत्याशी घोषित किया इसके लिए मैं उनका सदा आभारी रहूंगा और आप जैसे भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं के सहयोग और परिश्रम से इस क्षेत्र में पुनःएक बार कमल खिलेगा ऐसा मेरा विश्वास है। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा के निवर्तमान विधायक शिव शंकर उरांव,मंडल अध्यक्ष मनोहर बड़ाईक,सांसद प्रतिनिधि नीरज शर्मा,किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अवधेश प्रताप शाहदेव,पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेशरण भगत,महामंत्री अमित किशोर पाण्डेय,बुधराम नायक,उपाध्यक्ष अरविंद मौर्य,अर्चना देवी,युवा मोर्चा अध्यक्ष भूषण सिंह,उपाध्यक्ष शिवम केशरी,विक्की साहू, दीपक रजक,यशवंत केशरी,संतोष केशरी, कौशल केशरी,देवेंद्र लाल उरांव,ज्योतिंद्र शाहदेव,रवि रंजन कुमार, विनोद कुमार,महिला मोर्चा अध्यक्ष रुक्मणि देवी,इला देवी,चंद्र किरण देवी,सहित कई लोग उपस्थित थे।
भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव ने चैनपुर दुर्गा मंदिर स्थित शिव मंदिर में में माथा टेका लोगों की सुख-समृद्धि की कामना मांगी
By Ajay Sharma
On: March 8, 2024 7:51 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1182148
Total views : 3015435