वन विभाग व पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर अफीम की खेती किया नष्ट

newsscale
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा (चतरा)। वन विभाग व पुलिस द्वारा बुधवार को टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदूरवर्ती जंगलों में संयुक्त अभियान चलाया गया। उपरोक्त जानकारी देते हुवे रेंजर मुक्ति प्रकाश पन्ना ने बताया कि अभियान के दौरान फुलवरिया के मारंगलोइया जंगल में लगभग 6 डिसमिल जमीन पर लगे अवैध अफीम की खेती को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया। ज्ञात हो कि चार दिन पूर्व हीं वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर फुलवरिया जंगल में अभियान चलाकर कत्था बनाने में प्रयुक्त भठ्ठी को नष्ट करते हुवे बड़े मात्रा में सामानों की जब्ती की गई थी। अभियान में रेंजर समेत थाना प्रभारी अनिल उरांव,वनरक्षी मुरारी प्रजापति, जयराम उरांव, सुनील उरांव, इंद्रदेव आर्य व अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *