न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। निदेशक उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा प्रायोजित भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी रथ को उपायुक्त रमेश घोलप के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त पवन कुमार मंडल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। समाहरणालय परिसर से चली रथ 31 मार्च तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में जाकर विज्ञान प्रदर्शनी के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करेगी। उप विकास आयुक्त ने बताया कि यह प्रदर्शनी स्वामी विवेकानंद प्लस टू उच्च विद्यालय म्यूरहंड, केबी प्लस टू उच्च विद्यालय इटखोरी, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय चतरा, राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय, हंटरगंज, प्रतापपुर टंडवा, रामनारायण प्लस टू उच्च विद्यालय हंटरगंज, गंगा स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय गिद्धौर तथा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका उच्च विद्यालय सिमरिया में आयोजित है।
उपायुक्त के निर्देशानुसार डीडीसी ने विज्ञान प्रदर्शनी रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

By newsscale
On: March 6, 2024 11:00 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1179899
Total views : 3012354