झारखण्ड/गुमला -घाघरा संगम बैंकट हॉल में कांग्रेस की लोहरदगा लोकसभा स्तरीय सांवरिया समिति की बैठक बुधवार को दिन के 12:00 बजे आयोजित की गई। बैठक में झारखंड कांग्रेस चुनाव प्रभारी गुलाम अहमद मीर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर कार्यकारिणी अध्यक्ष बंधु तिर्की, मांडर विधायक नेहा शिल्पी तिर्की, पूर्व विधायक सुखदेव भगत,कांग्रेस प्रदेश महासचिव शिवकुमार भगत, प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बॉबी भगत मुख्य रूप से शामिल हुए।
मौके पर झारखंड कांग्रेस चुनाव प्रभारी ने कहा की भाजपा की एजेंसी ने अपने सर्वेक्षण में भाजपा के शिर्ष नेतृत्व को जानकारी देते हुए कहा है कि भाजपा का पूरे देश मे पिछले परिणाम से 120 सीट इस लोकसभा चुनाव में घटने की संभावना है। एजेंसियों द्वारा दिया गया सर्वेक्षण के परिणाम के बाद भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पसीना छूटने लगा है।वही गुलाम अहमद मीर ने ईवीएम मशीन की बात छेड़ते हुए कहा कि जहां पर कांग्रेस कमजोर है वहां ईवीएम के साथ छेड़छाड़ कर परिणाम को बदलने का काम किये जाते रहा है। जिसे इस चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को विशेष ध्यान देने की बात कही। मौजूद कांग्रेसियों से पिछले लोहरदगा लोकसभा के चुनाव परिणाम के संबंध में बात रखते हुए कहा कि दस हजार मतों से पीछे रह गए थे, जिसकी भरपाई इस लोकसभा चुनाव में एक शून्य बढ़कर यानी एक लाख की बढ़त से चुनाव जीतने का मन बना लेना है। कार्यकर्ताओं के मन में प्रत्याशियों के नाम पर संदेह पर विराम लगाते हुए मौजूद कार्यकर्ताओं से वादा करवाया कि जिस प्रत्याशी को अलाकमान के द्वारा टिकट दिया जाएगा उस प्रत्याशी के पक्ष में संगठित होकर समर्थन करना है।
वही झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि यह लोकसभा सीट इस बार कांग्रेस की झोली में जाए। क्योंकि बहुत कम मतों से पिछले बार जो हार हुई थी। उसे हमें बदलकर जीत करते हुए राहुल गांधी जी को तोहफा देने का संकल्प लेना है। साथ ही श्री ठाकुर ने सहारा में किए निवेशकों को भरोसा दिलाया कि इस संबंध में कांग्रेस पार्टी गहन चिंतन करते हुए निवेशकों का पैसा लौटाने पर काम करेगी। कांग्रेस कार्यकारिणी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए कहा की विगत 2023 के वित्तीय वर्ष तक बिजली बिल को माफ करने का फैसला लिया है। जिसे जनता को सीधे राहत पहुंचेगी। साथ ही आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका का मानदेय बढ़ाया गया है। वही जल्द पारा शिक्षकों की मांग पर इसी वर्ष फैसला ले लिया जाएगा। श्री तिर्की ने सरना कोड विषय पर विस्तार से बात करते हुए बताया कि वर्ष 2019 से पारित होकर केंद्र को भेजा गया है और वर्ष 2024 आने के बाद भी उस फाइल को ठंडे बस्ते पर रखना केंद्र सरकार की नियत और नीति दोनों को साफ दिखता है। वही ओबीसी से संबंधित मामले पर कहा कि न्याय यात्रा में पहुंचे राहुल गांधी ने साफ कह दिया है कि हमारी सरकार बनाने के बाद जातियों का जनगणना किया जाएगा और जनसंख्या के अनुसार ओबीसी को भी सीधे लाभ पहुंचाने का काम किया जाएगा। वहीं मौजूद कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव शिवकुमार भगत ने धन्यवाद ज्ञापन कर सभा की समाप्ति की घोषणा की। अंत में राष्ट्रगान के साथ सभा समाप्त किया गया।इसके पूर्व अतिथियों को प्रखंड कांग्रेस कमेटी व अन्य कांग्रेसियों ने माला पहनाकर बुके देकर स्वागत किया।मौके पर
कांग्रेस प्रदेश महासचिव शिव कुमार भगत,प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बॉबी भगत,अरुण कुमार पांडेय,कृष्ण कुमार लोहरा,सहजाद खान,आदित्य भगत, दिलबहार अंसारी,विनीता कुमारी,अमृता भगत,विनीता कुमारी,सुखेर भगत,पल्लव कुजूर,आजाद अंसारी, दिलबाहर अंसारी,सहित कई लोग उपस्थित थे।
घाघरा संगम हाल में कांग्रेस की लोहरदगा लोकसभा स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई आयोजित
By Ajay Sharma
On: March 6, 2024 3:56 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 786006
Total views : 2479803