Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चतरा महाविद्यालय चतरा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, झारखंड वोटर जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन

On: March 6, 2024 12:02 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। चतरा महाविद्यालय चतरा में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु झारखंड वोटर जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चतरा महाविद्यालय एवं महिला महाविद्यालय के स्नातक व स्नाकोत्तर के विद्यार्थियों के साथ बीएड व बीसीए के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय के मतदाता जागरूकता क्लब के नोडल पदाधिकारी डॉं. एल्विन बाखला ने किया, अर्थशास्त्र विभाग के विभागध्यक्ष डॉ. डीएन राम ने युवाओं को बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लेने व गलत प्रलोभनों से बचकर अपने स्वविवेक से सही प्रतिनिधि को चुनने का आह्वान किया। हिंदी के विभागध्यक्ष प्रोफेसर बालेश्वर राम ने युवा शक्ति को सही दिशा में सामाजिक व राजनीति बदलाव के लिए आगे आकर मतदान के लिए प्रेरित किया। महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉं. मुकेश कुमार झा ने सभी युवाओं को मतदान से न चुकने और हर हाल में मतदान में भाग लेने व अन्य को भी मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित करने का नारा दिया।

कार्यक्रम में पेंटिंग, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पेंटिंग में बीएड विभाग के आकांक्षा राज प्रथम, बीसीए की हर्षिता रानी द्वितीय एवं संजय कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध में अंग्रेजी विभाग की सादिका खातून प्रथम, संदीप कुमार द्वितीय और प्रियांशु राज तृतीय स्थान प्राप्त किए। क्विज में गणित विभाग की हिमानी प्रथम, दिव्या कुमारी द्वितीय और राहुल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में विद्यार्थी सहित अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक प्रोफेसर अतुल अनुराग तिर्की, मनोविज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉं. अंशुमय लायक, इतिहास विभाग से डॉं. ज्योति कुमार, बीसीए विभाग से प्रोफेसर श्रेया प्रकाश, प्रोफेसर हीरामन महतो एवं सहायक शिक्षक गोपाल कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर अतुल अनुराग तिर्की ने किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रोड पर मौत बनकर दौड़ रहे कोल वाहन: खोटाही नदी के पास दो हाइवा में आमने-सामने भीषण टक्कर; जर्जर पुल बना हादसों का केंद्र

कलयुगी पिता का खूनी तांडव: तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा, आरोपी गिरफ्तार

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

Leave a Comment