प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी गई भावपूर्ण विदाई, आम और खास सबों के चहेते थे बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा

newsscale
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददात
मयूरहंड (चतरा)। निवर्तमान बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा को मयूरहंड प्रखंड कार्यालय सभागार में समारोह आयोजित कर दी गई भावपूर्ण विदाई। विदाई समारोह का आयोजन मुखिया संघ, डीलर संघ, मनरेगा व प्रखंड सह अंचल कर्मियों द्वारा किया गया।जिसमें प्रमुख मिक्की देवी, समाजसेवी शिवकुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह, समाजसेवी संजय कुमार सिंह, भाजपा नेता अश्विनी कुमार सिंह, मुखिया मंजीत सिंह, अशोक कुमार भुईयां, रामनाथ यादव, अजय कुमार भुईयां, पूर्व मुखिया इशाक अंसारी, बीस सूत्री अध्यक्ष रामभरोष यादव, डीलर संघ के अध्यक्ष सतेंद्र कुमार सिंह द्वारा बीडीओ को बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने बीडीओ की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन्होंने आम और खास दोनों का समान रूप से सम्मान किया और उनके कार्यों का निष्पादन किया। साथ ही आमजनों के लिए सदा उपलब्ध रहकर कल्याणकारी कार्यों का निष्पादन किया। इनकी सबसे बड़ी उपलब्धि स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस समारोह के भव्य आयोजन की शुरुआत स्टेडियम में प्रारंभ किया, जिसमें स्थानीय विद्यालयों, झारखंड आवासीय विद्यालय के छात्राओं द्वारा शानदार झांकी निकाली गई और सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढकर भाग लिया और उन्हें पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।प्रखंड,पुलिस प्रशासन,और प्रेस के बीच आपसी सौहार्द कायम रखने के लिए फुटबॉल और क्रिकेट के दोस्ताना मैच का आयोजन किया गया। इन्होंने भद्रकाली महोत्सव में भी अपने कला से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर समाजसेवी सीताराम सिंह, ईश्वरी मेहता, पंचायत समिति सदस्य रामटहल गुप्ता, डीलर विकास सिंह, रामरक्षा सिंह, बीपीओ राजीव रंजन सिंह, सभी प्रखंड और अंचलकर्मी के साथ बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *