Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रखंड मुख्यालयों में भाजपाईयों ने झारखंड सरकार के विरुद्ध दिया एक दिवसीय धरणा, भ्रष्टाचार का लगाया अरोप, जमकर की सरकार के खिलाफ में नारेबाजी

On: March 4, 2024 11:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल टीम
चतरा/गिद्धौर/मयूरहंड/कुंदा। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सोमवार को जिले के मयूरहंड, गिद्धौर, कुंदा आदि प्रचांडों में भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड कार्यालय परिसर में झारखंड के गठबंधन सरकार के ढुलमुल नीति, भ्रष्टाचार, घूसखोरी, पेपर लीक मामले समेत गलत नीतियों के खिलाफ एक दिवसीय धरणा प्रदर्शन कर विरोध जताया गया। मयूरहंड में धरना की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष अयोध्या नंद शर्मा व संचालन महेंद्र नायक ने किया। धरणा प्रदर्शन में मुख्य रूप से पर्यवेक्षक के रुप में वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंद दांगी उपस्थित हुए। इस दौरान भाजपा नेताओं ने झारखंड के गठबंधन की सरकार को जनता विरोधी बताते हुए कहा कि सता में आने के लिए बेरोजगारों को नौकरी देने का झूठा वादा किया। आज दिखावे के लिए नौकरी के लिए बहाली निकाली जा रही है और पेपर लिक करवाकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जा रही है। जिसका जीता जागता उदाहरण जेएसएस परीक्षा में पेपर लीक होना है। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों घूसखोरी व भ्रष्टाचार का बोलबाला है। परिणाम स्वरुप अबुआ आवास योजना बबुआ आवास में तब्दील हो रहा है। कानून व्यवस्था चरमरा गई है दिन दहाडे गोलीबारी होने के साथ विदेशी महिला के साथ गैंगरेप जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।

वहीं गिद्धौर प्रखंड परिसर के मैन गेट के सामने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के विरुद्ध व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में मुख्य रूप से अशोक गुप्ता, ओबीसी मोर्चा हजारीबाग जिला प्रभारी बिंदेश्वरी यादव, पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य लखन दांगी, शीला देवी, रामानंद दांगी, मंडल उपाध्यक्ष संतोष दांगी, प्रसादी पासवान, राकेश गुप्ता, बिरेंद्र साव, श्यामदेव दांगी, ब्रह्मदेव यादव। जबकी कुंदा प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित धराना प्रदशैन में युवा चौपाल के मंडल विस्तारक जितेंद्र यादव, मनोज यादव, समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। अंत में भाजपा नेताओं ने राज्यपाल के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंप झारखंड में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

*युवा आजसू गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न।*

स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

Leave a Comment