झारखण्ड/गुमला -चैनपुर थाना क्षेत्र के सदान बुकमा गांव में अहले सुबह 3 बजे एक जंगली हाथी ने किसान कलेन्दर नगेशिया के घर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया जिससे घर में रखे साईकिल,बक्सा, बर्तन,धान , गेंहू इत्यादि पूरी तरह से नष्ट हो गए वहीं घर में रखे मुर्गा मुर्गी भी दब गए घटना के संबंध में किसान कलेन्दर नगेशिया की पत्नी अनीता नगेशिया ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब तीन बजे एक जंगली हाथी घर को धांसने लगा तभी हमलोग किसी प्रकार अपनी जान बचाकर भागे और गांव वालों को इसकी जानकारी दी तब तक हाथी पूरे घर को ध्वस्त कर चुका था और घर में रखे गेंहू और चावल को चट कर गया घर के धंसने से घर में रखे सभी समान नष्ट हो गया है वहीं घर के बगल में केले के बगान को भी हाथी के द्वारा नष्ट कर दिया गया वहीं ग्रामीणों ने बताया की वन विभाग की टीम अभी तक यहां नहीं पहुंची है इधर पीड़ित किसान ने वन विभाग से उचित मुआवजे की मांग की है
*चैनपुर थाना क्षेत्र के सदान बुकमा में जंगली हाथी ने किसान के घर को किया ध्वस्त पीड़ित किसान ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की
By Ajay Sharma
On: March 4, 2024 1:46 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1075397
Total views : 2876697