Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हरिजन जनता उच्च विद्यालय का समारोहपूर्वक मनाया गया 37वां स्थापना दिवस

On: March 3, 2024 10:51 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड प्रखंड के मंझगावां पंचायत स्थित हरिजन जनता उच्च विद्यालय का 37वां स्थापना दिवस रविवार को सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास के उपस्थिति में समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक श्री दास, पूर्व विधायक योगेंद्र नाथ बैठा, मुखिया मंजीत सिंह व सुजित भारती द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के प्राचार्य सचित कुमार सिंह द्वारा अपने स्वागत भाषण में विद्यालय के स्थापना काल 1987 से लेकर अब तक विद्यालय के बच्चों की उपलब्धियों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। इसमें दहेज प्रथा, शिक्षा का महत्व, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, देश-प्रेम से ओत प्रोत गीतों की शानदार प्रस्तुति की गई। वहीं पूर्व विधायक ने विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की कमी से विधायक को अवगत कराया गया। जिसपर विधायक श्री दास ने मंच से 10 लाख रूपए अपने मद से विद्यालय को कमरा निर्माण के लिए देने की घोषणा के साथ ही विधिवत पूजन कर शिलान्यास भी किया। वहीं विधायक श्री दास द्वारा विद्यालय के नामकरण हरिजन जनता उच्च विद्यालय में सुधार करने का सुझाव विद्यालय प्रबंधन को दिया गया। उन्होंने इस संबंध में उच्च शिक्षा निदेशक झारखंड से बात करने की बात कही। इस पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा सहर्ष स्वीकृति प्रदान की गई। समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता रसिक शिरोमणि, रामदहिन सिंह, अवध किशोर सिंह, रामचंद्र सिंह, बालगोविंद बैठा, बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा, थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह, भृगु सिंह, रामचंद्र सिंह के अलावे विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी, विभिन्न विद्यालयों के प्रभारी प्राचार्य और बड़ी संख्या में इटखोरी, चौपारण, मयूरहंड के शिक्षा प्रेमी प्रबुद्धजन मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सेवन स्टार्स एकेडेमी का सीबीएसई 12वीं में जलवा: शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम, शुभम बना स्कूल टॉपर

राजेंद्र प्रसाद खत्री के स्वास्थ्य में सुधार के शुभ संकेत, रांची के राज अस्पताल में भर्ती; शुभचिंतकों ने जाना हाल

उपायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, जनवितरण प्रणाली दुकान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत कई योजनाओं का किया निरीक्षण*

68 साल के बुजुर्ग की शर्मनाक करतूत; साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने जमकर किया बवाल

सनसनी: मिटको कॉलोनी में महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या; स्कूल से लौटे मासूम बेटे ने देखी माँ की खून से लथपथ लाश

बाजार टांड़ में  जल मीनार निर्माण के लिए होगा आंदोलन -: अनिल यादव

गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज ने वर्ष 2025-26 के उत्कृष्ट प्लेसमेंट उपलब्धियों को साझा करते हुए सत्र 2026-27 में नामांकन प्रारंभ होने की घोषणा की। * देश के नामी-गिरामी कंपनियों में युवाओं को पहुंचाने और रोजगार उपलब्ध कराने का मुख्य उद्देश्य है आनेवाले समय में बेहतर परिणाम मिलेंगे – निदेशक अभिजीत कुमार*

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: इटखोरी में 2 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बलेनो कार जब्त

जंगल है तो मंगल है, श्री श्री रविशंकर के जन्मदिवस पर सिसई के जंगलों में पेड़ों को बांधा गया रक्षासूत्र!

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा की बड़ी उपलब्धि: ग्रामीण विकास के लिए मिला प्रतिष्ठित एक 12वां ग्रीनटेक फाउंडेशन अवार्ड’

कोयला ढुलाई और अवैध खनन पर प्रशासन का हंटर, वन विभाग ने सड़क काटी; रेलवे लाइन निर्माण में लगी झांझरिया कंपनी की 2 हाईवा जब्त!

चैती दुर्गा मंदिर के पुरोहित सुबोध कुमार पांडेय का निधन; क्षेत्र में शोक की लहर, इकलौते पुत्र ने दी मुखाग्नि

Leave a Comment