न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। सदर थाना क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार बस और बोलेरो वाहन में हुई भीषण टक्कर में बोलेरो सवार एक 10 वर्षीय मासूम बच्ची सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना सदर थाना क्षेत्र के चतरा-सिमरिया मुख्य पर स्थित नवोदय विद्यालय के समीप घटी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं घटना में घायल 10 वर्षीय मासूम बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स मे रेफर कर दिया है। घटना में घायल सभी लोग शहर के आजाद नगर मोहल्ले के रहने वाले हैं। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि सिंहवाहिनी नामक बस चतरा से सिमरिया की ओर तेज गति में जा रही थी तभी विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो वाहन के साथ टक्कर हो गई। जिसके कारण यह पूरा हादसा हुआ है। घटना को लेकर यह भी बताया जा रहा है कि बस का टाइम फेल हो गया था, जिसके कारण वह तेज गति में जा रही थी।
नवोदय विद्यालय के समीप तेज रफ्तार बस और बोलेरो में हुई भीषण टक्कर, बोलेरो सवार आधा दर्जन लोग गंभीर
WhatsApp Group
Join Now
Leave a comment








