मारंगलोईया जंगल में संचालित अवैध कथा फैक्टरी का वन विभाग ने किया भांडाफोड़, 50 किलो अवैध गिला कत्था बरामद

newsscale
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा(चतरा)। टंडवा थाना क्षेत्र में सक्रिय अवैध कत्था तस्करों के विरुद्ध वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है‌। वन क्षेत्र पदाधिकारी मुक्ति प्रकाश पन्ना को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित छापेमारी टीम ने टंडवा-बालूमाथ वन क्षेत्र के सीमावर्ती मारंगलोईया गांव के जंगल में संचालित अवैध कत्था फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 50 किलो गिला कत्था बरामद किया है। इसके अतिरिक्त कत्था बनाने में प्रयुक्त बर्तन सहित अन्य उपकरणों को बरामद किया गया है। वही वन विभाग की कार्रवाई को देख तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे। बताया गया कि कई महीनो से क्षेत्र के जंगली इलाके में कत्था बनाने के कारोबार को लेकर सूचना मिल रही थी। जिसको लेकर अभियान में निकली टीम को यह सफलता मिली है। कत्था कारोबार में शामिल तस्करों के पहचान के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *