न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड थाने में पदस्थापित अवर निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार सिंह के खरसावां स्थांतरण के उपरांत शनिवार को थाना परिसर में समारोह आयोजित कर भावपूर्ण विदाई दी गई। अवर निरीक्षक श्री सिंह मयूरहंड थाना में वर्ष 2020 में योगदान दिये थे। इन वर्षों में अपनी कार्य कुशलता से श्री सिंह ने क्षेत्र में जन-जन तक अपनी अलग पहचान बनाई। समारोह का आयोजन विधायक प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह व समाजसेवी शिवकुमार सिंह के अगुवाई में की गई। जिसमें कई पंचायतों के मुखिया व जनप्रतिनिधि के साथ समाजसेवी एवं क्षेत्र के बुद्धिजीवी श्री सिंह को माला पहनाकर व अंगवस्त्र भेंट किया गया। साथ हीं नव पदस्थापित थाना प्रभारी राहुल सिंह को भी माला पहनाकर व अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। मौके पर श्री सिंह ने कहा कि मयूरहंड की जनता व जनप्रतिनिधियों से काफी सहयोग व प्यार मिला। जिसे भुलाया नहीं जा सकता। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह, पूर्व मुखिया भोला प्रसाद सिंह, मुखिया रामनाथ यादव, अशोक कुमार भुईयां, मुखिया प्रतिनिधि ईश्वरी मेहता, रामस्वरूप यादव, उप मुखिया जयनंदन यादव, भाजपा नेता अश्विनी सिंह, सीताराम सिंह, मिथलेश सिंह, रामरक्षा सिंह, सुरेंद्र सिंह, रसिक शिरोमणि, मनीर आजाद, लक्ष्मी राणा समेत अन्य मौजूद थे।
समारोह आयोजित कर स्थांतरित अवर निरीक्षक को दी गई भावपूर्ण विदाई
WhatsApp Group
Join Now
Leave a comment








