न्यूज स्केल संवाददात
मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड थाना क्षेत्र के इटखोरी जिहू मुख्य मार्ग दनदहा घाटी करमा के समीप गुरुवार को अनियंत्रित छर्री लदा ट्रक दुर्घटना ग्रस्त हो गया, जिसमें चालक व उप चालक बाल-बाल बचे। ट्रक एमएल 01 एआर 6647 टाटा से इटखोरी की ओर तेज गति से जा रही थी। तभी दनदहा घाटी में तीखा मोड होने के कारण चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया और दुर्घटना ग्रस्त हो गया। दुर्घटना की सूचना पाकर ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच वाहन में फंसे चालक व उप चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं घटना की सूचना स्थानीय थाना को दिया। सूचना पाकर थाना प्रभारी राहुल सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच वाहन को अपने कब्जा में लिया। मालुम हो कि दनदहा घाटी में इससे पूर्व भी कई दो पहिया व चार पहिया वाहन दुर्घटना ग्रस्त होने से असमय दर्जनो युवा काल के गाल में समा चुके हैं। दुर्घटना से बचाव को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व स्थानीय ग्रामीण वरीय अधिकारियों व पीडब्लूडी के अधिकारियों से घाटी में स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग करते आ रहे हैं। पर जिम्मेदार अधिकारियों ने अबतक कोई ठोस कदम उठाने का जहमत नहीं उठा रहे हैं। परिणाम स्वरुप आए दिन बाहरी वाहन चालक के साथ स्थानीय लोग भी दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
दनदहा घाटी में छर्री लदा ट्रक दुर्घटना ग्रस्त, बाल-बाल बचा चालक

By newsscale
On: February 29, 2024 10:59 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
















Total Users : 1122976
Total views : 2942660