Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ड्रग इंस्पेक्टर ने किया ब्लड बैंक का निरीक्षण, दिये कई आवश्यक निर्देश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। ड्रग इंस्पेक्टर कैलाश मुंडा ने मंगलवार को रेड क्रॉस चतरा स्थित ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बारीकी से सभी रजिस्टर का अवलोकन किया। साथ हीं रेड क्रॉस की व्यवस्था से संतुष्ट दिखे। हालांकि उन्होंने इसी तरह से नियमित रूप से साफ सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त रखने। सीसीटीवी लगवाने, वाई फाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने, आवश्यक ड्रग की व्यवस्था बहाल रखने, सभी कर्मी के लिए आई कार्ड बनवाने, आने वाले डोनरों को ओआरएस के साथ बिस्किट देने, स्ट्रलाइजर मशीन के लिये अलग कमरा सुनिश्चित करने के साथ आने वाले गर्मी को देखते हुए 4 एयर कंडीशन लगाने आदि के निर्देश दिए। मौके पर रेड क्रॉस के सचिव धर्मेंद्र पाठक, एमपीडब्लू रत्नेश कुमार, सुप्रिया कुमारी, जयंती कुमारी, सुमन कुमारी, मधुलता कुमारी, तापेश्वर प्रसाद सोनी सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment