WhatsApp Group
Join Now
न्यूज स्केल संवाददाता, भुपेंद्र पांडेय
गिद्धौर(चतरा)ः गिद्धौर प्रखंड के बारिसाखी पंचायत अंतर्गत रुपिन के सिधवाटांड़ में मधुमक्खियों के काटने से आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को स्थानीय क्लीनिक में इलाज कराया गया। ग्रामीणों के अनुसार बच्चे गांव के पास सिधवा टांड़ में खेल रहे थे, की अचानक मधुमक्खियां ने बच्चों पर हमला कर दिया। जिसमें सभी घायल हो गए। वहीं ग्रामीणों ने बच्चों को उठाकर स्थानीय क्लीनिक में ले जाकर इलाज कराया। सभी घायल बच्चों की स्थिति सामान्य है।








