न्यूज स्केल संवाददाता, भुपेंद्र पांडेय
गिद्धौर(चतरा)ः गिद्धौर प्रखंड के अंतर्गत चतरा-चौपारन भाया इटखोरी मुख्य पथ अंतर्गत पांडेय महुआ चौक में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष सुसांत राज का भव्य स्वागत पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया। इस दौरान युवा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर व गुलदस्ता देकर स्वागत किया। वहीं प्रदेश युवा अध्यक्ष ने इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर कार्यकर्ताओं संग चर्चा की। स्वागत करने के दौरान पार्टी के सौरभ सुमन, प्रेमजीत पांडेय, विपिन रजक, अवधेश सिंह, आदित्य कुमार, कृष्णा सोनी, अनिल सिंह, अभिषेक कुमार, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष संतोष कुमार दांगी, शंकर साहू, प्रकाश कुमार आदि कार्यकर्ताओं शामिल थे।
भाजपाइयों ने युवा प्रदेश अध्यक्ष का गिद्धौर में किया स्वागत

By newsscale
On: February 27, 2024 11:00 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 789440
Total views : 2484420