न्यूज स्केल संवाददाता, भुपेंद्र पांडेय
गिद्धौर(चतरा)ः गिद्धौर प्रखंड कार्यालय परिसर में जेएसएलपीएस बीपीएम केदार प्रजापति ने कर्मियों के साथ मंगलवार को बैठक किया। जहां महीने भर के कार्यों की जानकारी लेते हुए समूह से जुड़ी महिलाओं के बीच चलाए जा रहे कार्यक्रमों व कार्यों में तेजी लाने की बात कही। साथ ही कृषक सखी, पशु सखी व समूह में लोन लेकर आजीविका उपार्जन कर रही महिलाओं की जानकारी लेने के साथ हर संभव महिलाओं की मदद करने की बात कही। मौके पर एफटीसी अनिल प्रजापति, आरपी सुनीता देवी, सीसी जितेंद्र कुमार सिंह, निशांत कुमार, सावित्री देवी, कंप्यूटर ऑपरेटर अमरजीत सिंह, सेजल कुमारी व अन्य उपस्थित थे।
जेएसएलपीएस बीपीएम ने कर्मियों के साथ की बैठक

By newsscale
On: February 27, 2024 10:59 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
















Total Users : 1122976
Total views : 2942661